{"_id":"68c9bc8d353a999239007ce6","slug":"67-thousand-rupees-challan-for-the-tipper-cleaning-the-debris-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-19487-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मलबा साफ कर रहे टिप्पर का 67 हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मलबा साफ कर रहे टिप्पर का 67 हजार का चालान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। आईटी पार्क के पास सड़क पर गिरे मिट्टी के मलबे की सफाई अब अधर में लटक गई है। आरटीओ विभाग ने मलबा हटाने में लगे टिप्पर पर ओवरलोडिंग, बिना फिटनेस व बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के चलते 67 हजार रुपये का चालान कर दिया। इसके बाद सफाई कार्य रुक गया और सड़क का आधा हिस्सा अब भी मलबे से ढका हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, झूरीवाला से माजरी चौक के बीच बारिश के कारण मिट्टी का पहाड़ ढहकर सड़क पर गिर गया था। एनएचएआई ने सफाई कार्य शुरू करवाया था ताकि राहगीरों को परेशानी न हो और वीवीआईपी मूवमेंट में बाधा न आए। चालान की कार्रवाई के बाद से सड़क पर सिर्फ एक गाड़ी गुजरने लायक रास्ता बचा है। रात के समय यहां हादसे की आशंका बढ़ गई है। टिप्पर मालिक हनी ने बताया कि एनएचएआई ने निर्देश दिए थे कि जल्द मलबा हटाया जाए लेकिन आरटीओ की कार्रवाई से काम ठप हो गया है। मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर देशराज ने कहा कि जो भी गाड़ी ओवरलोडेड होती है उनका चालान किया जाता है।