फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   67 arrested for black marketing of oxygen, ramdesvir injection

ऑक्सीजन और रेमदेसीविर की कालाबाजारी में 67 गिरफ्तार

Thu, 13 May 2021 12:37 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
67 arrested for black marketing of oxygen, ramdesvir injection
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने पिछले 18 दिनों में प्रदेश में ऑक्सीजन, ऑक्सीजन सिलिंडर और रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में 67 लोगों को गिरफ्तार किया है। 23 अप्रैल से 10 मई तक कुल 33 प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 409 ऑक्सीजन सिलिंडर और 130 रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने बुधवार को बताया कि हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अलग-अलग जिलों में छापा मारकर ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की कालाबाजारी में संलिप्त लोगों को काबू किया है। सात जिलों में ऑक्सीजन और सिलिंडरों की कालाबाजारी के संबंधित कुल 13 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इन मामलों में 19 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 409 ऑक्सीजन सिलिंडर बरामद किए हैं। इसी प्रकार, रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के संबंध में 11 जिलों में 20 मामले दर्ज कर 48 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से 130 इंजेक्शन भी बरामद किए हैं। डीजीपी ने कहा कि कोई भी मोबाइल नंबर 7087089947 और टोल-फ्री नंबर 1800-180-1314 पर ऑक्सीजन सिलिंडर और रेमडेसिविर की कालाबाजारी की सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed