फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   66 devotees earned merit by donating blood in the camp

शिविर में 66 श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर पुण्य कमाया

Mon, 08 Feb 2021 01:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
66 devotees earned merit by donating blood in the camp
माता मनसा देवी मंदिर में लगे रक्तदान शिविर में रक्तदान करते लोग। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। विश्वास फाउंडेशन ने रविवार को श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड और जिला रेडक्रॉस सोसायटी पंचकूला के सहयोग से माता मनसा देवी परिसर में रक्तदान जागरूकता शिविर लगाया। शिविर में 66 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर के आयोजन में अमर उजाला फाउंडेशन ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं का चेकअप करने के बाद कहा कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। रक्तदान करने से व्यक्ति को गर्व महसूस होता है। शिविर में मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का खास ध्यान रखा गया। रक्त एकत्रित करने के लिए ब्लड बैंक एमकेयर अस्पताल ब्लड सेंटर वीआईपी रोड जीरकपुर से डॉक्टर्स की टीम आई थी। रक्त डॉक्टर कार्तिक अग्रवाल की मौजूदगी में लिया गया।
विज्ञापन

विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति का नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह खुद को रक्तदान के लिए तैयार रखें, क्योंकि इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है। रक्तदान शिविर का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी रक्त की कमी से जिंदगी की डोर कमजोर पड़ जाती है। इससे शरीर में किसी तरह की कमी नहीं आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रक्तदान शिविर में रक्तदानियों को जिला रेडक्रॉस सोसायटी पंचकूला द्वारा मास्क और साबुन भी दिए गए। विश्वास फाउंडेशन द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह और गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर विश्वास संस्था से अविनाश शर्मा, वर्षा शर्मा व अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed