फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   65.22 percent voted at 455 polling stations in the district

Panchkula News: जिले में 455 मतदान केंद्रों पर 65.22 प्रतिशत ने किया मतदान

Mon, 07 Oct 2024 04:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
65.22 percent voted at 455 polling stations in the district
कालका में 71.07 और पंचकूला विधानसभा हलके में 59.36 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिले में 65.22 प्रतिशत लोगों ने विधानसभा चुनाव के तहत दोनों हलकों में बनाए 455 केंद्रों पर मतदान किया। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. यश गर्ग ने बताया कि 438245 वोटरों में से 285848 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इनमें 153598 पुरुष, 132246 महिलाएं और 4 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 178866 मतदाताओं ने मतदान के दौरान वोटर कार्ड यानी ईपीआईसी का प्रयोग किया।
उन्होंने बताया कि आठ अक्तूबर को विधानसभा अनुसार मतगणना की जाएगी। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कालका विधानसभा में 202052 मतदाताओं के लिए 225 मतदान केंद्र बनाए गए। इन मतदान केंद्रों पर 72.07 प्रतिशत मतदान हुआ। कालका के 202052 में से 145621 मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया। इनमें 77859 पुरूष, 67759 महिलाएं और 3 थर्ड जेंडर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पंचकूला विधानसभा में 236193 मतदाताओं के लिए 230 मतदान केंद्र बनाए गए। इन मतदान केंद्रों पर लगभग 59.36 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

पंचकूला के 236193 मतदाताओं में से 140227 वोटरों ने अपने वोट को पोल किया। इनमें 75739 पुरुष, 64487 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर शामिल हैं। डाॅ. यश गर्ग ने बताया कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2019 में पंचकूला जिले में 65.74 प्रतिशत मतदान हुआ था। उस दौरान कालका विधानसभा में 72 प्रतिशत और पंचकूला विधानसभा में 60.03 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed