फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   650 players to showcase their skills; Sub-Junior Basketball Championship begins.

Panchkula News: 650 खिलाड़ियों ने दिखाएंगे दम, सब जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप शुरू

Sat, 22 Aug 2026 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
650 players to showcase their skills; Sub-Junior Basketball Championship begins.
लड़के-लड़कियां दोनों वर्गों में मुकाबले
विज्ञापन

हरियाणा के सभी जिलों से पहुंचे खिलाड़ी
22 तकनीकी सहायकों की टीम संभालेगी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में शुक्रवार को श्रीमती गंगा देवी 51वीं सब जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप शुरू हुई, जिसमें हरियाणा के सभी जिलों से करीब 650 खिलाड़ियों ने दम दिखाया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियां दोनों वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता 21 से 23 अगस्त तक चलेगी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ वार्ड नंबर-13 के पार्षद दीपक गर्ग ने किया। विशिष्ट अतिथि प्रमुख समाजसेवी राकेश गर्ग रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से युवा खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का मंच मिलता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर हरियाणा बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय श्योराण, महासचिव श्रीपाल सिंह, पंचकूला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार, सचिव गुरदीप सिंह, पूर्व खेल उपनिदेशक महेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व जिला खेल अधिकारी कुलभूषण शर्मा और कप्तान संजय आनंद (सेना मेडल) मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 तकनीकी सहायक संभालेंगे व्यवस्था
प्रतियोगिता के सुचारु संचालन के लिए हरियाणा बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से 22 तकनीकी सहायकों की नियुक्ति की गई है। ये प्रतियोगिता के दौरान खेल संचालन और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे। आयोजकों के अनुसार खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed