फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   65 year old man bitten by dog, vaccination not done in polyclinic

Panchkula News: 65 वर्षीय बुजुर्ग को कुत्ते ने काटा, पॉलीक्लीनिक में नहीं लगा टीका

Thu, 03 Oct 2024 07:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
65 year old man bitten by dog, vaccination not done in polyclinic
पंचकूला। शहर के सेक्टर-28 में बुजुर्ग को कुत्ते ने काट लिया। जब वे सेक्टर-26 पॉलीक्लीनिक में गए तो उन्हें इलाज भी नहीं मिला। दो बजने के बाद वहां इंजेक्शन न लगाए जाने के कारण बुजुर्ग को दिन भर परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर -28 में 65 वर्षीय बुजर्ग राजेश कुमार शर्मा किसी काम से गए थे। इस दौरान एक कुत्ते ने पीछे से आकर उनके पैर में काट लिया। उनके पैर से खून बहने लगा।
विज्ञापन

इस पर वे सेक्टर-26 पॉलीक्लीनिक में इलाज के लिए गए। वहां पर उन्हें दो बजे के बाद इंजेक्शन उपलब्ध होने के बाद भी नहीं लगाया गया। इस पर वह सेक्टर-6 सिविल अस्पताल आए। वहां शुल्क जमा करने के बाद इंजेक्शन लगा। इंजेक्शन के लिए उनसे सौ रुपये फीस जमा कराई गई। बताया कि अन्य इंजेक्शन फीस जमा कराए जाने के बाद लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेक्टर में लगातार कुत्तों का आतंक बना हुआ है। शहर के कुत्तों की नसबंदी का काम भी बंद है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बॉक्स
रोजाना 15 से अधिक आ रहे हैं मामले
पंचकूला में रोजाना अस्पताल में कुत्ते काटने के 15 मामले सामने आ रहे हैं। आवारा कुत्ते लगातार सेक्टरों में घूम रहे हैं। इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। डॉग पाउंड में रखने के बजाय इन्हें नसबंदी कर वहीं पर छोड़ दिया जाता है। इस कारण लोगों की समस्या कम नहीं हो रही।

कोट --
दो बजे के बाद डिस्पेंसरी में टीका न लगाने का कोई आदेश नहीं है। अगर ऐसा किया गया है तो कार्रवाई करेंगे। मैनें सभी अर्बन हेल्थ सेंटर और पॉलीक्लीनिक को निर्देश दिए हैं कि इस तरह से मरीजों की अनदेखी न की जाए। -जितेंदर सिंह, पीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed