{"_id":"5c69c40ebdec22089f03bfe5","slug":"61550435342-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालासा कंपीटीशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालासा कंपीटीशन
विज्ञापन
फोटो दीपक
सालसा कंपीटीशन में चला युवाओं का जादू
-रोटरेक्ट क्लब चंडीगढ़ हिमालय आयोजित वर्कशॉप में 200 से अधिक युवाओं ने की एंट्री
-क्लब ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों के लिए एकत्र किया फंड
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। रोटरेक्ट क्लब चंडीगढ़ हिमालय की ओर से तीन दिवसीय सालसा स्लैम वर्कशॉप का रविवार को समापन हुआ। इस वर्कशॉप का आयोजन सेक्टर- 33 के कम्युनिटी सेंटर में किया गया। रविवार को हुए सालसा कंपीटीशन में ट्राइसिटी के कॉलेजों के युवा लड़के और लड़कियाें ने हिस्सा लिया। कंपीटीशन में 200 से अधिक एंट्री हुई। सालसा स्लैम कंपीटीशन में कपल ने शिरकत की। कड़े कंपीटीशन के बाद विभिन्न वर्गोें में जोड़ियां विजेता बनीं। सालसा स्लैम कंपीटीशन के आर्गेनाइजर ओंकार सिंह ने बताया कि रोटरेक्ट क्लब चंडीगढ़ हिमालय समाज सेवा करती है। क्लब ने ट्राइसिटी के गांवों के आसपास 10 स्कूलाें को गोद लिया हुआ है। इसमें बच्चाें के लिए कापी, पैंसिल और अन्य जरूरत का सामान उपलब्ध करवाया जाता है।
रैंप वॉक, कपंल्स ने दिखाया जोश
कंपीटीशन में युवा जोड़ें पूरी तैयारियाें के साथ पहुंचे। हर कोई अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेताब दिखाई दिया। इन युवा जोड़ाें ने पहले रैंपवॉक में हिस्सा लिया। इसके बाद कंपीटीशन में म्यूजिक पर अपने पैरों और हाथाें केजरिए सालसा डांस कर वहां उपस्थित हर एक का दिल जीत लिया।
पुलवामा शहीदों के लिए फंड
ओंकार सिंह ने बताया कि सालसा स्लैम में एंट्री के एवज में इकट्ठा हुई राशि को पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार वालाें को पहुंचाया जाएगा। सालसा स्लैम के दौरान शहीदाें को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च भी निकाला गया।