फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अधिक फीस वूसलने वाले स्कूलों पर कसा शिकंजा

अधिक फीस वूसलने वाले स्कूलों पर कसा शिकंजा

Fri, 04 Jan 2019 01:44 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
अधिक फीस वूसलने वाले स्कूलों पर कसा शिकंजा
अधिक फीस वसूलने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

- यूटी प्रशासन के एजूकेशन डिपार्टमेंट ने शहर के सभी स्कूलों को जारी किया नोटिस
-नर्सरी के दाखिले में भारी-भरकम फीस बढ़ोतरी की शिकायतों पर प्रशासन ने उठाया कदम
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने प्राइवेट स्कूलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रशासन के शिक्षा विभाग ने शहर के सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर अधिक फीस वसूलने पर कड़ी आपत्ति जताई है। शिक्षा सचिव बीएल शर्मा ने कहा कि साल में 8 फीसदी से अधिक फीस वसूलने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह कदम शहर के प्राइवेट स्कूलों में चल रहे नर्सरी के दाखिले में भारी-भरकम फीस बढ़ोतरी की आ रही शिकायतों के बाद उठाया है।
शहर में निजी स्कूल संचालकों और अभिभावकों के बीच हर साल फीस बढ़ोतरी को लेकर खींचतान चलती है। अभिभावकों से शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने शहर के सभी स्कूल संचालक से प्रतिवर्ष आठ फीसदी से ज्यादा फीस बढ़ोतरी नहीं करने का फरमान जारी कर दिया है। इसके साथ ही प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शिकायतें सही पाए जाने पर स्कूल संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, निजी स्कूल संचालकों ने फीस रेगुलेटरी कमेटी के आदेशों को ताक पर रखकर आठ फीसदी से ज्यादा फीस बढ़ा दी और पूरा साल विद्यार्थियों से बढ़ी फीस वसूलते रहते हैं। बताया जाता है कि पिछले साल की फीस के साथ तुलना करने पर पाया गया कि कई स्कूलों ने आठ फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी की है। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए अब शहर के सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रशासन की ओर से एक कमेटी गठन करने की बात कही जा रही है। यह कमेटी मामले की निगरानी करेगी। प्रशासन को शिकायत मिली है कि निजी स्कूल संचालकों ने आठ फीसदी से ज्यादा फीस बढ़ा दी। जिन स्कूलों की शिकायतें मिल रही थीं, उनकी जांच तो कमेटी के पास भेज दी गई है। प्रशासन ने अब शहर के सभी स्कूलों को नोटिस भेजकर क्लास वाइज फीस डिटेल मांगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed