{"_id":"5c2e6d3bbdec2256b86d7594","slug":"61546546491-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस के बाद होगी नई सिंडिकेट की पहली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस के बाद होगी नई सिंडिकेट की पहली बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई सिंडिकेट की पहली बैठक 10 जनवरी के बाद
- नए शैक्षिक सत्र के लिए लाए जा सकते हैं प्रस्ताव
- शिक्षकों के प्रमोशन आदि के भी आएंगे प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू में 10 जनवरी के बाद नई सिंडिकेट की बैठक होगी। इस बैठक में नए शैक्षिक सत्र के लिए प्रस्ताव लाए जाने की तैयारी चल रही है। साथ ही पीयू की आय बढ़ाने पर भी बल दिया जाएगा। शिक्षकों के प्रमोशन के प्रस्ताव भी आएंगे। इसके अलावा कर्मचारियों के स्थायीकरण पर भी बात होगी। इस बार सिंडिकेट की बैठक में एक ही पक्ष के सदस्य चुने गए हैं। सूत्रों का कहना है कि अब सिंडिकेट की बैठक में प्रस्तावों को लेकर बहस नहीं होगी। एक स्वर में प्रस्ताव पास या फिर रद्द होंगे।
इस बैठक के दस दिन बाद सीनेट की बैठक आयोजित किए जाने की योजना चल रही है। सूत्रों का कहना है कि सिंडिकेट की बैठक में यदि किसी प्रस्ताव को लेकर मनमानी हुई तो उसके बाद उस फैसले को दूसरा पक्ष सीनेट की बैठक में पलट देगा। यह बात सिंडिकेट चुनाव के समय ही कुछ सदस्यों ने कह दी थी। सूत्रों का कहना है कि सीनेट की बैठक से पहले सदस्यों को अपने-अपने पाले में लेने के लिए यह पक्ष जुटे हुए हैं ताकि वहां ताकत का एहसास कराया जा सके।