फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एक दर्जन कार्यकर्ता हुए घायल

एक दर्जन कार्यकर्ता हुए घायल

Thu, 20 Dec 2018 01:39 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
एक दर्जन कार्यकर्ता हुए घायल
राफेल डील : कांग्र्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एक दर्जन भाजपाई घायल
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा इलाज
राफेल पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चल रहा था प्रदर्शन
प्रदर्शन करने जा रहे भाजपाइयों से पुलिस से हुई तीखी-नोकझोंक
पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करने के साथ पानी की बौछार चलाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के राफेल डील पर देश को गुमराह करने को लेकर सैकड़ों भाजपाई बुधवार को सिटी ब्यूटीफुल की सड़कों पर उतरे। उग्र भाजपा कार्यकर्ताओं को बेरिकेडिंग कर पुलिस ने सेक्टर-34डी के प्रसार भारती कार्यालय के सामने रोक लिया। पुलिस की ज्यादती के विरोध में भाजपाइयों की उनसे तीखी नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते पुलिस ने बल का प्रयोग किया और ठंडे पानी की बौछारें चलाईं। इससे पार्टी के उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी गंभीर रूप से घायल हो गए और करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। घायलों को सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया। यहां रामवीर भट्टी का इलाज चल रहा है, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने और भारत की अंतरराष्ट्रीय साख से समझौता कर जनता से राफेल सौदे को लेकर बोले गए झूठ पर राहुल गांधी को लोकसेवक के पद से मुक्त करने की मांग को लेकर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन के नेतृत्व में कांग्रेस भवन की ओर कूच किया। इस घेराव प्रदर्शन के बारे में पार्टी के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर ने बताया कि पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह भाजपा कार्यालय कमलम् में एकत्रित हुए। इस प्रदर्शन में पार्टी के पदाधिकारी, जिला, मोर्चा, पार्षद, मंडल, विभाग और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां लेकर सेक्टर 35 स्थित कांग्रेस भवन को घेरने के लिए निकले।
विज्ञापन


हमारा चौकीदार प्योर है...
इस दौरान कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। गली-गली में शोर है, चौकीदार हमारा खालिस साने की तरह प्योर है। जैसे नारों के साथ कांग्रेस पार्टी पर हल्ला बोला। कार्यकर्ताओं के भीतर इतना रोष था कि भारी पुलिस की तैनाती और उनके द्वारा किए गए बल प्रयोग के बावजूद कार्यकर्ता प्रदर्शन वाले स्थल से टस से मस न हुए। जैसे ही पुलिस पानी बरसाए कार्यकर्ता और अधिक ताकत से पुलिस के द्वारा लगाए गए बेरिकेड की तरफ दौड़-दौड़ कर बढ़े। पार्टी के कई पदाधिकारी, पार्षद और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तो बेरिकेट के ऊपर चढ़ गए। पुलिस ने उन पर भी बल का प्रयोग किया। कार्यकर्ताओं में जोश और रोष इतना था कि एक बार तो पुलिस के भी पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्प्रचार का देंगे मुंहतोड़ जवाब
प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि उनकी पार्टी इतने में भी हार नहीं मानने वाली है। कांग्रेस पार्टी और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार का मुह तोड़ जवाब देंगे और उनके इस झूठ का पर्दाफाश करेंगे ताकि शहर वासियों को भी पता चल सके कि ओछी राजनीति के लिए कांग्रेस पार्टी इस स्तर तक भी जा सकती है कि देश के ईमानदार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में अपशब्द का प्रयोग करें और देश की सुरक्षा में लगे सैनिक बलों का मनोबल कमजोर करने पर किस तरह उतारू है।


ठंडे पानी की बौछार से कार्यकर्ता हुए बीमार
पुलिस की ओर से ठंडे पानी की बौछार चलाए जाने से कई कार्यकर्ता बीमार पड़ गए हैं। प्रदर्शन के दौरान किसी बीजेपी कार्यकर्ता को यह अंदेशा नहीं था कि पुलिस अचानक ठंडे पानी से कार्यकर्ताओं पर बौछार कर देगी। पानी अधिक ठंडा होने के चलते उस समय तो कार्यकर्ता जोश में भीगते रहे, लेकिन घर पहुंचते ही कई लोग बीमार पड़ गए। किसी का सिर तेजी से दर्द करने लगा तो कोई बीमार हो गया। भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के संयोजक भूपेंद्र शर्मा भी पानी की बौछार से बच नहीं पाए। भीगने से उन्हें तेज सर दर्द रहा। दवा लेने के बाद उन्हें कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed