{"_id":"5952b15a4f1c1bd2238b4618","slug":"61498591578-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मोबाइल पर मिलेगी सरकारी नौकरियों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मोबाइल पर मिलेगी सरकारी नौकरियों की जानकारी
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब मोबाइल पर मिलेगी सरकारी नौकरियों की जानकारी
- सरकार की योजनाओं का विवरण भी एसएमएस के माध्यम से पहुंचेगा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के लोगों को अब एप के जरिए सरकारी नौकरियों और योजनाओं की जानकारी दी जाएंगी। इसका मकसद प्रदेश की जनता को सरकारी योजनाओं के साथ जोड़ना है। इसकी शुरुआत गुरुग्राम से की जाएगी, इसके लिए वहीं से जन सेवा सर्वे शुरू किया जा रहा है। यह सर्वे प्रगणकों (इन्यूमिरेटरों) के माध्यम से करवाया जाएगा। गुरुग्राम मेें 979 इनुमरेशन ब्लॉक बनाए गए हैं जिनमें यह सर्वे किया जाना है।
दरअसल, सरकार चाहती है कि लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे उनके मोबाइल फोन पर मिले ताकि जनहित में चलाई गई सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को मिले। कई बार जानकारी के अभाव में लोग इन योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित रह जाते हैं। इसलिए सरकार ने योजनाओं सहित सब्सिडी, नौकरियों एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी लोगों को मोबाइल नंबर पर देने का निर्णय लिया है।
गुरुग्राम जिला में प्रथम चरण के तहत जन सेवा सर्वे ग्रामीण इलाकों में करवाया जाएगा ताकि ग्रामीण तबके में रहने वाले लोगों में जागरूकता बढ़े और उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल सके। ग्रामीण क्षेत्रों में फरूखनगर, पटौदी, मानेसर व सोहना तहसील के क्षेत्रों को चुना गया है।