फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बहलाना की सरपंच मोहिंदर कौर मिला भोपाल में सम्मान

बहलाना की सरपंच मोहिंदर कौर मिला भोपाल में सम्मान

Wed, 28 Jun 2017 12:37 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
बहलाना की सरपंच मोहिंदर कौर मिला भोपाल में सम्मान
बहलाना की सरपंच भोपाल में सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय की ओर से ग्राम पंचायत बहलाना की सरपंच मोहिंदर कौर को भोपाल में मंगलवार को एक समारोह में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें गांव को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) करने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेहतर कार्य करने, डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मिला है। भोपाल में उन्हें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय राज्य कृषि पंचायती राज मंत्री पुरषोत्तम रुपाला ने एक समारोह में सम्मानित किया। सरपंच मोहिंदर कौर ने कहा कि वह बहुत खुश हैं। यह चंडीगढ़ के सभी गांवों के लिए सम्मान की बात है। पहली बार किसी गांव के सरपंच को केंद्र की ओर से सम्मानित किया गया है। उन्होंने इसके लिए प्रशासन का भी आभार जताया है। मोहिंदर कौर के साथ जिला परिषद के पूर्व सदस्य दर्शन सिंह, पूर्व सरपंच मोहिंदर सिंह, पंचायत समिति के पूर्व सदस्य उदय सिंह और पंच देवराज शर्मा भी भोपाल गए थे। गांव पहुंचने पर मोहिंदर कौर का भव्य स्वागत किया जाएगा।


-गांव में खुले में शौचमुक्त करने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेहतर काम के लिए मिला सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed