फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CTU

CTU

Mon, 12 Jun 2017 10:04 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
CTU
इलेक्ट्रिक बस आज उतरेगी शहर की सड़कों पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
आज से शहर की सड़कों पर सफेद रंग की इलेक्ट्रिक बस दौड़ती नजर आएगी। मंगलवार से इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल शुरू होगा। यह ट्रायल 15 से 20 दिन तक चलेगा। अगर बस सभी पैरामीटरों पर सही उतरी तो ऐसी ही बसें सीटीयू खरीदेगा। यह एक बस दो करोड़ की है। ट्रायल के लिए सीटीयू ने तैयारी पूरी कर ली है। बस का ट्रायल अलग-अलग रूटों पर होगा। फिलहाल कम भीड़ वाली जगह पर इसका ट्रायल हो सकता है बाद में भीड़ भाड़ वाले इलाके में ट्रायल होगा। बस का ट्रायल बिना पैसेंजर के होगा। पैसेंजर की जगह रेत भरी बोरियां बस में रखी जाएंगी।
ट्रायल के लिए टाटा की बस शहर में पहुंच चुकी है। सीटीयू की गठित कमेटी इस बस का ट्रायल लेगी। कमेटी बस को सभी पैरामीटर्स पर जांचेगी। कमेटी में सीटीयू के कई अधिकारी और एक्सपर्ट्स शामिल रहेंगे। टाटा की बस के ट्रायल के बाद एक दूसरी कंपनी की बस का ट्रायल होगा।
विज्ञापन

एक बार चार्ज करो, 150-200 किलोमीटर तक चलेगी
100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक लीथियम बैटरी वाली इस बस से शून्य कार्बन उत्सर्जन होता है। चलाने में कम खर्च, लो फ्लोर, दिव्यांग के लिए अलग से चेयर और बस के अंदर जगह भी काफी है। यह बस एक बार चार्ज होने पर 150 से 200 किलोमीटर तक चलेगी। भारत सरकार की फास्टर एडोप्शन एंड मेन्युफैक्चरिंग ऑफ हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (फेम) स्कीम के तहत प्रशासन पहले पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह बसें चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेत की बोरियां रखी जाएंगी बस में
इलेक्ट्रिक बस आ गई है। मंगलवार से इसका ट्रायल होगा। बस में पैसेंजर नहीं होंगे। ट्रायल के लिए रेत की बोरियां बस में रखी जाएंगी। सीटीयू की कमेटी के मेंबर भी बस में होंगे।
-अमित गुप्ता, महाप्रबंधक, सीटीयू

15-20 दिन तक चलेगा ट्रायल, तैयारी पूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed