फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   604 Him Veeranganas took oath to protect the country at ITBP Primary Training Center Bhanu

Panchkula News: आईटीबीपी प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू में 604 हिम वीरांगनाओं ने ली देश रक्षा की शपथ

Sun, 29 Sep 2024 03:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
604 Him Veeranganas took oath to protect the country at ITBP Primary Training Center Bhanu
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। आईटीबीपी भानू में 489वें जीडी महिला बैच की 604 हिम वीरांगनाओं ने देश रक्षा की शपथ ली। दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह में आईटीबीपी पश्चिमी कमान के अपर महानिदेशक संजीव रैना ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि बीटीसी परिसर में 604 महिला सिपाहियों के शपथ लेने की दहाड़ आज आखिरी चौकी तक पहुंची है। परेड करते समय पैरों की धमक भी आईटीबीपी महसूस कर रहा हैं। ईमानदारी से मेहनत करके आगे बढ़तीं ये बेटियां तरक्की करेंगी।
उन्होंने परेड में शामिल महिला सिपाहियों के परिजनों से आग्रह किया कि वे अपनी बेटियों की इस उपलब्धि को गांव, मोहल्ले, देहात में जरूर पहुंचाएं। इस मौके पर आईटीबीपी के महानिरीक्षक आनंद पाल सिंह निंबाडिया, उप महानिरीक्षक ब्रिगेडियर जीएस गिल और सेनानी प्रशिक्षण सुनील कांडपाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन

एडीजी ने बताया कि आज हमारी बेटियों ने शपथ लेकर परेड के दौरान उम्दा प्रदर्शन किया है। भव्य परेड के बाद इन नव आरक्षियों ने राष्ट्रीय ध्वज एवं बल के निशान के तले अपने-अपने धर्म ग्रंथों को साक्षी मानकर शपथ ग्रहण की। सीवीओ डॉ. वेजू ने इनको यह शपथ दिलाई। इसके बाद नव आरक्षियों ने परेड के माध्यम से अपने कौशल की प्रस्तुति दी। आईटीबीपी के महानिरीक्षक आनंद पाल सिंह निंबाड़िया ने बताया कि इस कोर्स की अवधि 44 सप्ताह थी। इसको 6 नवंबर 2023 से शुरू किया गया। इस कोर्स के दौरान हथियार चलाना, युद्ध कौशल, मैप रीडिंग, आत्मरक्षा, आतंक विरोधी अभियान और आंतरिक सुरक्षा के बारे में सिखाया गया है। उन्होंने कहा कि मेरे पास एक बेटी है, अब 605 हो गई। मेरे पास कोई भी रंगरूट नहीं था, मैंने हर महिला सिपाही को अपनी बेटी माना है और उन्हें ऐसा बनाया कि वो किसी परिस्थिति में खुद को संभाल लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैच में हरियाणा प्रदेश की नौ महिला सिपाही
489वें बैच में 28 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 604 प्रशिक्षणार्थियों में से उत्तराखंड से 95, उत्तर-प्रदेश से 53, बिहार से 49, असम से 46, झारखंड से 40, केरल से 40, महाराष्ट्र से 30, उड़ीसा से 28, अरुणाचल प्रदेश 21, गुजरात से 20, छत्तीसगढ़ से 18, आंध्र-प्रदेश से 18, राजस्थान से 17, जम्मू व कश्मीर से 17, तमिलनाडु से 16, पश्चिम बंगाल से 16, मध्य प्रदेश से 15, कर्नाटक से 14, लद्दाख से 12, हिमाचल प्रदेश से 10, हरियाणा से 9, दिल्ली से 4, मेघालय से 4, पंजाब से 3,नागालैंड से 3, तेलंगाना से 2, त्रिपुरा से 2 और मिजोरम से 2 हैं। इनमें से अनुकंपा के आधार पर 19 महिला सिपाही शामिल हैं।


सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दी ट्राफी
मुख्य अतिथि ने विभिन्न गतिविधियां में सर्वश्रेष्ठ कांस्टेबल मुस्कान यादव, हरियाणा के भिवानी की कांस्टेबल टीना सांगवान, कांस्टेबल रमनजीत कौर, कांस्टेबल नेहा कुमारी, कांस्टेबल निकिता बिष्ट और अनुकंपा आधार पर भर्ती कांस्टेबल मनीषा को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। अंत में ब्रिगेडियर जीएस गिल उपमहानिरीक्षक ने धन्यवाद किया।



जांबाज टीम बाइकर्स के प्रदर्शन ने पाई खूब वाहवाही
परेड के बाद जांबाज बाइकर्स के प्रदर्शन ने खूब वाहवाही लूटी। यह जांबाज टीम गणतंत्र दिवस परेड और कई अन्य अवसरों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी है। इससे पहले पाइप बैंड ने मधुर धुनों को प्रस्तुत किया। आईटीबीपी का यह बैंड राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में विजेता रहा है। इसके बाद आत्मरक्षा के लिए हिमवीर और हिमवीरांगनाओं ने युद्ध कला का प्रदर्शन किया। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में जूडो, कराटे आदि कई युद्ध कलाओं का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बाद हाउस क्लियरिंग ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। मानव अधिकारों की रक्षा करते इस ड्रिल का इस्तेमाल उस समय किया जाता है जब कोई आतंकवादी किसी घर में छिपा हो या लोगों को बंदी बना रखा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed