{"_id":"657dfbd9d3d5c5d813017474","slug":"5825-lakhs-embezzled-by-opening-unauthorized-accounts-bdpo-suspended-on-orders-of-minister-pkl-office-news-c-16-1-pkl1058-307450-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: अनधिकृत खाते खुलवाकर 58.25 लाख किया गबन, मंत्री के आदेश पर बीडीपीओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: अनधिकृत खाते खुलवाकर 58.25 लाख किया गबन, मंत्री के आदेश पर बीडीपीओ निलंबित
Sun, 17 Dec 2023 10:06 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 10:06 AM IST
सार
विभाग ने साफ किया है कि सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने वाले को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब पंचायत विभाग के अधिकारी पर कार्रवाई हुई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
सरकारी फंड के गबन से जुड़े मामले में पंचायत विभाग ने खन्ना के ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कुलविंदर सिंह रंधावा को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि आरोपी ने अनधिकृत खाते खुलवाकर 58.25 लाख की रुपये की गलत तरीके से अदायगी की। इसके बाद पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के आदेश पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
निलंबन के दौरान उक्त अधिकारी का हेडक्वार्टर दफ्तर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी मोहाली होगा। निलंबित अधिकारी को पंजाब सिविल सेवाएं रूल्ज के नियम 7.2 के अधीन नियमों और शर्तों के अनुसार गुजारा भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन
पंचायत विभाग के पास बीडीपीओ खन्ना कुलविंदर सिंह रंधावा के खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही थीं। इसके बाद पंचायत विभाग ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) लुधियाना को जांच सौंपी। डीडीपीओ ने अपनी रिपोर्ट में बताया गया कि कुलविंदर सिंह रंधावा ने पंचायत समिति खन्ना के फंडों का दुरुपयोग किया और अनधिकृत खाते खुलवा कर बिना मंजूरी के 58.25 लाख रुपये की गलत ढंग से अदायगी की। इसके बाद उन्हें निलंबन किया गया।
विज्ञापन
वहीं, विभाग ने साफ किया है कि सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने वाले को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब पंचायत विभाग के अधिकारी पर कार्रवाई हुई हैं। इससे पहले लुधियाना में सरकारी फंडों के दुरुपयोग का मामला सामने आया था। इसमें भी 4 अधिकारियों पर कार्रवाई की गई थी।