Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   57 new corona infected in Panchkula

पंचकूला में 57 नए कोरोना संक्रमित पाए गए

Wed, 09 Dec 2020 12:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
57 new corona infected in Panchkula
पंचकूला। जिले मेें मंगलवार को कोरोना के 57 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पंचकूला से 56 और बाहर का एक केस सामने आया है। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग के नोडल ऑफिसर डॉ. राजीव नरवाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना मास्क घर से बाहर नहीं निकले। अगर किसी को खांसी, जुकाम, बुखार है तो वह स्पेशल कोरोना वार्ड में अपना टेस्ट करवा सकते हैं। पंचकूला में कोविड का रिकवरी रेट 92.78 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन

नोडल ऑफिसर डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि सेक्टर-6, 7, 12, 19, 25, अमरावती एनक्लेव, बरवाला, फतेहपुर, खटौली, मदनपुर, महेशपुर से एक-एक केस सामने आया है। सेक्टर-14, भैंसा टिब्बा, मदनपुर से दो-दो केस सामने आए हैं। एमडीसी-5 से तीन, सेक्टर-12ए से छह, सेक्टर-15 से आठ, सेक्टर-16 से पांच, सेक्टर-20 से चार, सेेक्टर-21 से चार, सेक्टर-4 से चार, सेक्टर-8 से छह केस सामने आए हैं।
विज्ञापन

पंचकूला में अब तक कुल 135 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। पंचकूला में मौजूदा समय में 531 कोरोना सक्रिय मरीज हैं। उनका इलाज स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। पंचकूला में अब तक 176 स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला में अब तक कुल 120889 लोगों के कोरोना के सैंपल लिए गए हैं। इसमें कोरोना के कुल 12133 लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इसमें पंचकूला के 9236 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। इसमें 8570 मरीज ऐसे हैं जो कोरोना से अब स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आए सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेट किया जा रहा है। लक्षणरहित यानी असिंप्टोमेटिक कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। लक्षण वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को पंचकूला के विभिन्न अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड और कोविड केयर सेंटरों में भर्ती किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी मरीजों पर निगरानी रखे हुए है। इन सभी कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों को भी आइसोलेट करने की प्रक्रिया में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। साथ ही सभी कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाने और ट्रेस करने में जुट गया है। ताकि उन्हें भी क्वारंटीन किया जा सके और उनके सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजे जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed