{"_id":"690393b9f315eb7ddd0acfc6","slug":"56-services-related-to-driving-licence-and-rc-will-be-available-from-service-centres-panchkula-news-c-371-1-mog1001-101752-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेवा केंद्रों से मिलेंगी ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी से संबंधित 56 सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेवा केंद्रों से मिलेंगी ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी से संबंधित 56 सेवाएं
Thu, 30 Oct 2025 10:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। पंजाब सरकार ने जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) से संबंधित कुल 56 सेवाओं को अब सेवा केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। इस कदम से नागरिकों को अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। अब उनको इन कार्यों के लिए आरटीओ दफ्तर के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।
लोग किसी नजदीकी सेवा केंद्र में जाकर इन सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी आरटीओ मोगा तुषिता गुलाटी ने दी। उन्होंने बताया कि आरटीओ दफ्तर की ओर से लोगों को सेवा केंद्रों के माध्यम से आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि सेवा केंद्रों के कर्मचारियों को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुकी है। इस प्रशिक्षण में लर्निंग लाइसेंस, लर्निंग से स्थायी लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया, आवेदक की फोटो कैप्चरिंग, और वाहनों की फिटनेस से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई है। सरकार की ओर से इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर 1076 भी जारी किया गया है। जिस पर कॉल करके नागरिक आरटीओ दफ्तर से संबंधित किसी प्रकार की सहायता प्राप्त कर सकते हैं।