फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   5559 families will get their pucca houses by december

Panchkula News: 5559 परिवारों को दिसंबर तक नसीब होंगे अपने पक्के घर

Mon, 28 Aug 2023 10:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
5559 families will get their pucca houses by december
चंडीगढ़। पंजाब के जरूरतमंद लोगों को पक्का घर मुहैया करवाने के लिए राज्य सरकार जुट गई है। सोमवार को 5559 मकानों के निर्माण के लिए 21.23 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। ये मकान इस साल दिसंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विभाग द्वारा अब तक 34784 घर बनाकर लोगों को सौंपे जा चुके हैं।पीएमएवाईजी स्कीम के तहत राज्य में 40326 घर बनाने के लिए मंजूर किए गए थे। इनमें से 34784 घर बनाकर लोगों को सौंपे जा चुके हैं। सोमवार को जारी की गई 21.23 करोड़ रुपये की राशि में से 1139 लाभार्थियों को पहली किस्त के तौर पर 30-30 हजार और 1712 लाभार्थियों को दूसरी किस्त के तौर पर 72-72 हजार और 3051 लाभार्थियों को तीसरी किस्त के तौर पर 18-18 हजार रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत सरकार द्वारा उन जरूरतमंदों को पक्का मकान मुहैया करवाया जाता है जिनके पास अपना घर न हो या वह कच्चे घरों-तंबुओं में रहते हों। पक्के घरों में एक रसोई और शौचालय के अलावा बिजली कनेक्शन, पीने वाले पानी का कनेक्शन, सिलिंडर के साथ-साथ मनरेगा स्कीम के अंतर्गत 90 दिन का रोजगार, पशुओं के लिए कैटलशेड आदि की सुविधा भी मुहैया करवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed