{"_id":"5c8035f7bdec221401276765","slug":"51551906295-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 साल बाद कोई गवर्नर पहुंचा कंज्यूमर फोरम, कांफ्रेस हॉल का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 साल बाद कोई गवर्नर पहुंचा कंज्यूमर फोरम, कांफ्रेस हॉल का किया उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 साल बाद कोई गवर्नर पहुंचे कंज्यूमर फोरम, कांफ्रेंस हॉल का किया उद्घाटन
गवर्नर बोले, ऑनलाइन शॉपिंग के जमाने ने कंज्यूमर फोरम की महत्ता बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बीते कुछ साल में ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज बढ़ा है। इसी वजह से अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों की तरफ से पेमेंट इश्यू, रिटर्न करने में समस्या जैसे मामले भी बढ़े हैं। ऐसे में कंज्यूमर फोरम की महत्ता काफी बढ़ गई है। जैसे-जैसे ये कंपनियां अपग्रेड हो रही हैं, वैसे कंज्यूमर कोर्ट भी अब अगले लेवल पर आ गया है। यह कहना है चंडीगढ़ के प्रशासक व पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर का। बुधवार को गवर्नर सेक्टर-19 स्थित राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग पहुंचे, जहां उन्होंने कांफ्रेंस हॉल का उद्घाटन किया। इस मौके पर एससीडीआरसी के प्रेसिडेंट जस्टिस जसबीर सिंह (रिटा.), एडवाइजर मनोज परिदा, फाइनेंस सेक्रेटरी अजॉय कुमार सिंहा, डीसी मनदीप बराड़, चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद भी मौजूद रहे।
इस मौके पर गवर्नर बदनौर ने कहा कि 20 साल पहले फोरम नहीं होते थे, तब सभी छोटे-बड़े मामले भी जिला अदालत या फिर उच्च न्यायालय जाते थे, जिसकी वजह से अदालतों पर बोझ काफी बढ़ गया। फोरम के आने के बाद काफी कुछ बदला है। चंडीगढ़ का फोरम देश में कई मामलों में नंबर-1 है। उनके कार्यकाल में अभी तक फोरम के खिलाफ लापरवाही का कोई मामला नहीं आया है, जोकि काबिल-ए-तारीफ है। एससीडीआरसी के प्रेसिडेंट जस्टिस जसबीर सिंह (रिटा.) ने कहा कि चंडीगढ़ स्टेट कमीशन का डिस्पोजल रेट देश में सबसे ज्यादा है। बीते 3 सालों में शहर का कंज्यूमर कोर्ट पूरी तरह से डिजिटल हो गया है। इन 17 सालों में पहली बार कोई गवर्नर यहां आया है।