{"_id":"5c6f0b47bdec221239762a4e","slug":"51550781255-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज फेस्टिवल: 23 और 25 फरवरी को ट्रैफिक रूट का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज फेस्टिवल: 23 और 25 फरवरी को ट्रैफिक रूट का रखें ध्यान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट: स्कैच का इस्तेमाल करें।
सेक्टर-16,17 लाइट प्वाइंट और सेक्टर-15/16/10/11 चौक से मटका चौक तक नहीं चलेगा ट्रैफिक
रोज गार्डन के चौतरफ के सेक्टरों के पार्किंग स्थल में पार्क किए वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। 22 से 24 फरवरी तक चलने वाले रोज फेस्टिवल में लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। इसके तहत 23 और 24 फरवरी को सेक्टर-16,17 लाइट प्वाइंट और सेक्टर-15/16/10/11 चौक से मटका चौक तक की सड़क पर वाहनों की आवाजाही सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक बंद रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने को कहा है। क्रिकेट स्टेडियम चौक से मटका चौक तक आने वाले वाहन चालक सेक्टर-16/17 लाइट प्वाइंट से दाएं मुड़कर लायंस लाइट प्वाइंट से होते हुए सीधे होटल ताज लाइट प्वाइंट पहुंचेंगे, जहां दाएं मुड़कर मध्य मार्ग पर मटका चौक तक पहुंच सकेंगे। इसी तरह पर मटका चौक से क्रिकेट स्टेडियम चौक की तरफ जाने के लिए वाहन चालकों को होटल ताज के लाइट प्वाइंट तक के लिए बाएं मुड़कर, लायंस लाइट प्वाइंट से दाएं मुड़ने के बाद सेक्टर-16/17 लाइट प्वाइंट तक के लिए दोबारा दाएं मुड़ने के बाद क्रिकेट स्टेडियम चौक के लिए बाएं मुड़ना होगा।
ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था और अपील
1. टैक्सी कैब चालकों के पिक एवं ड्राप प्वाइंट सेक्टर-17 स्थित होटल शिवालिक व्यू के पीछे से, सेक्टर-16 शांति कुंज की पार्किंग, सेक्टर-9 मध्य मार्ग के एससीओ के सामने की पार्किंग और सेक्टर-10 के पेट्रोल पंप के समीप तय किए गए हैं।
2. वाहन चालकों से पार्किंग स्थल में ही वाहन व्यवस्थित तरीके से लगाने की अपील की गई है ताकि पार्किंग एरिया का अधिक इस्तेमाल हो सके।
3. जहां तक संभव हो सके, कार पुलिंग सिस्टम अपनाएं।
4. नो पार्किंग और साइकिल व पैदल राहगीरों के रास्ते पर वाहन खड़े मिलने पर ट्रैफिक पुलिस वाहन टो करने समेत टायरों पर क्लैंप लगाएगी।
5. यदि वाहनों के टायर पर क्लैंप लगे मिले या पुलिस उन्हें टो कर ले जाए तो ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर-1073 पर संपर्क करें।
6. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
यहां पार्क करें अपने वाहन
नगर निगम से होटल शिवालिक व्यू तक के सामने का पार्किंग एरिया, सेक्टर-17 के लोकल बस स्टैंड के समीप, सेक्टर-17 टीडीआई मॉल के सामने का पार्किंग एरिया, सेक्टर-17 में डाक घर के समीप का पार्किंग स्थल, नीलम सिनेमाघर से सटा पार्किंग स्थल, सेक्टर-17 की मल्टी लेवल पार्किंग, सेक्टर-16, शांति कुंज का पार्किंग स्थल, सेक्टर-17 में शिवालिक व्यू होटल से सटा खुला ग्राउंड, सेक्टर-17 स्थित नगर निगम ऑफिस और आरएलए के पीछे का पार्किंग स्थल, सेक्टर-9 मध्य मार्ग के एससीओ के सामने का पार्किंग स्थल, सेक्टर-10 पेट्रोल पंप से सटा पार्किंग एरिया, रोज गार्डन के विपरीत जीएमएसएच-16 की दीवार से सटे पार्किंग एरिया में ही वाहन पार्क करें।