{"_id":"5be49b39bdec22693a664784","slug":"51541708601-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नकूट और गोवर्धन पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नकूट और गोवर्धन पूजा
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिरो में अन्नकूट और गोवर्धन पूजा
भजन और कीर्तन में उमड़े हजारों लोग, भक्तों ने की गोवर्धनधारी की परिक्रमा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर के मंदिरों में अन्नकूट और गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन किया गया। सेक्टर-36 इस्कॉन मंदिर, सेक्टर-20 श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, सेक्टर-30 श्री महाकाली मंदिर, सेक्टर-11 श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-45 के गोशाला सहित अन्य मंदिरों में भव्य आयोजन हुए। भजन कीर्तन के बाद भंडारा लगाया गया। सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन मंदिर (हरेकृष्ण धाम) में वीरवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पूजा का आयोजन किया गया। इस्कॉन के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि कार्यक्रम में दो हजार से भी ज्यादा भक्त सम्मिलित हुए।
मंदिर के हॉल में गाय के गोबर से भगवान श्री कृष्ण को बाएं हाथ की उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाए हुए आकृति बनाई गई। इसे आकर्षक तरीके से सजाया गया। भगवान कृष्ण और गोवर्धन की भव्य आरती की गई। भक्तों ने परिक्रमा की। इस दौरान गोवर्धन के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
सेक्टर-20 के श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में वीरवार को श्री गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के अध्यक्ष भागवत महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि आज ही के दिन भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र का अभिमान दूर करने के लिए मथुरा में गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर ब्रज वासियों की रक्षा की थी।
विज्ञापन
मठ में दोपहर को भगवान श्री कृष्ण को 101 व्यंजनों का भोग लगाया गया। 101 दीपमालाओं से आरती की गई। इस दौरान भक्ति की धारा का भक्त आनंद ले रहे थे। मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में मोहाली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की एडिशनल सेशन जज गिरीश बंसल, पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार राजन नंदा, पूर्व मेयर आशा जसवाल, पार्षद राजेश कुमार गुप्ता और भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रुबी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।