{"_id":"596fc1234f1c1bc1378b46de","slug":"51500496163-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहर, 3 हादसे, 6 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार का कहर, 3 हादसे, 6 की मौत
Updated Thu, 20 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रफ्तार का कहर, 3 हादसे, 6 की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। रात को चंडीगढ़ की खाली सड़कों पर रफ्तार के कहर ने चार लोगों की जिंदगी छीन ली। वहीं लालड़ूू में दिन में ही दो युवक तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आ गए। 24 घंटे में ट्राइसिटी में हुए तीन दर्दनाक हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं।
पहला हादसा मंगलवार रात को 12:40 बजे सेक्टर-7/8 के डिवाइडिंग रोड पर हुआ। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से ऑटो सवार 2 युवकों की मौत और 1 युवक घायल हो गया। पुलिस ने पिकअप ड्राइवर को गिरफ्तार कर कार्रवाई के बाद जमानत दे दी।
प्रत्यक्षदर्शी जगजीत धवन ने बताया कि वह रात को सेक्टर-8 स्थित घर जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-8 की ओर जाने वाली पिकअप ने सेक्टर-7 की ओर जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो 3 पलटियां खाकर रूका और उसमें सवार तीनों युवक ऑटो में फंस गए। राहगीर से सूचना पाकर पहुंची सेक्टर-3 थाना पुलिस ने ऑटो सवार तीनों घायलों को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार ऑटो सवार दिलखुश (28) और ऑटो ड्राइवर पुलकित (25) की मौत हो गई। वहीं, ऑटो सवार 26 वर्षीय गोलू को बुधवार सुबह ही जीएमएसएच-16 से छुट्टी मिल गई। जबकि आरोपी पिकअप चालक की पहचान मूलरूप से हिमाचल, कांगड़ा निवासी दिनेश कुमार के रूप में हुई है। वह मोहाली स्थित गामा होटल में ड्राइवर है। बुधवार रात को वह होटल स्टाफ को छोड़ने मनीमाजरा गया था। दिलखुश और पुलकित मूलरूप से बिहार के रहने वाले थे। वे दोनों कांसल में एक साथ किराए के रूम में पिछले कई सालों से रह रहे थे।
विज्ञापन
गेट टूगेदर के बाद सदा के लिए जुदा हो गए दो दोस्त
दूसरा हादसा सेक्टर-19/27 के डिवाइडिंग रोड पर मंगलवार रात को हुआ। एक तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में स्विफ्ट सवार 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 4 घायल हो गए। मृतकों में एक हैंडबॉल का प्लेयर था।
पुलिस के अनुसार स्विफ्ट कार में चालक सेक्टर-7 निवासी अमन, हैंडबाल का नेशनल खिलाड़ी नया गांव निवासी सुरेंदर, मोहाली निवासी मेजर, सेक्टर-7 निवासी राजन, सेक्टर-19 निवासी सतीश और किशनगढ़ निवासी ब्रिजेश सवार थे। सभी कॉलेज टाइम से हैंडबॉल के खिलाड़ी और दोस्त हैं। वर्तमान में सभी अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ाई करते हैं। हैंडबाल के नेशनल खिलाड़ी नयागांव निवासी 22 वर्षीय सुरेंदर और सेक्टर-7 निवासी 22 वर्षीय राजन ने पीजीआई में रात ढाई बजे दम तोड़ दिया, जबकि बुधवार को किशनगढ़ निवासी बृजेश की हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस के अनुसार पीयू का लॉ स्टूडेंट अमन अपनी स्विफ्ट कार चला रहा था। सभी दोस्त सेक्टर-21 स्थित बाबा डेयरी पर मेजर का जन्मदिन मनाने आए थे। वहां से फ्री होकर वे नाइट फूड स्ट्रीट जा रहे थे। इसी दौरान जब वह सेक्टर 19/27 लाइट प्वाइंट से मध्यमार्ग की तरफ जा रहे थे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
-सुरेंदर हैंडबाल में नेशनल लेवल पर कई ट्राफी जीत चुका था। वह खालसा कॉलेज से बीए कर चुका है।
-राजन सेक्टर-7 में अपने दादा-दादी और 2 छोटी बहनों के साथ रहता था। उसके पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। राजन पंजाब यूनिवर्सिटी में एमकॉम सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था।
रिश्तदारों से मिलकर लौट रहे थे
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर झरमड़ी बैरियर के पास बुधवार दोपहर ट्रॉले के नीचे आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रॉले को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान नरेश कुमार (45) और ज्ञान सिंह (48) निवासी बाबैन, जिला कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। दोनों गांव सरसीणी में अपने रिश्तेदारों से मिलकर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वह झरमड़ी बैरियर के पास पहुंचे तो ओवरटेक करते हुए राजस्थान के एक खाली ट्रॉले ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों युवक ट्रॉले के पिछले टायरों के नीचे आ गए। हादसे में दोनों युवकों के सिर कुचल गए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रॉला चालक की पहचान राम निवास जोधपुर राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शवों को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए है। शवों का पोस्टमार्टम वीरवार को किया जाएगा।