फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   500 villages of the state will be brought green with community participation

प्रदेश के 6500 गांवों में सामुदायिक हिस्सेदारी से लाई जाएगी हरियाली

Tue, 12 Jan 2021 01:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
500 villages of the state will be brought green with community participation
वन भवन में पत्रकारों से संवाद करते हरियाणा के मुख्य वन संरक्षक वीएस तंवर। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। हरियाणा के प्रधान मुख्य वन संरक्षक वीएस तंवर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा के 6500 गांवों में सामुदायिक हिस्सेदारी से हरियाली लाने की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 1100 गांवों में हरियाली एवं विशेष पौधरोपण अभियान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह क्रम प्रतिवर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक संपूर्ण लक्ष्य हासिल न कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि राजमार्ग के किनारे किसानों को प्रेरित कर फलदार पौधे प्रदान करके उनकी देखरेख की जिम्मेदारी का निर्वहन कर फसल चक्र बदलने की एक नई राह बनाई जाएगी। इससे किसानों को उसके उत्पादन का उचित लाभ मिले और जलवायु परिवर्तन के दौर में हरित पट्टी के माध्यम से प्रकृतिक चुनौतियों से निपटा जा सके। उन्होंने बताया कि अरावली क्षेत्र में जो पारंपरिक और देशज वनस्पति प्रजातियों को नई तकनीक से विस्तार दिया जाएगा। 12 जनवरी महर्षि विवेकानंद के जन्मदिवस को युवा दिवस के रूप में मनाकर हरियाणा के युवाओं से अपील है कि वह वृक्ष दूत बनकर वनाच्छादित हरियाणा का सपना साकार करें। अतिरिक्त प्रधान वन संरक्षक सुरेश दलाल ने कहा कि विद्यार्थी वन विभाग द्वारा रोपे पौधों को वृक्ष बनाने का जिम्मा लें। ऐसे विद्यार्थियों को पौधगीरी अभियान के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस मूौके पर अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक विनोद कुमार, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक केसी मीणा, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक घनश्याम शुक्ला, मुख्य वन संरक्षक एमएस मलिक, मुख्य वन संरक्षक एमएल राजवंशी, मुख्य वन संरक्षक टीपी सिंह, मुख्य वन संरक्षक एपी पांडे सहित वन विभाग एवं वन प्राणी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed