फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   50 Safeda trees planted on Municipal Corporation land were cut, case registered

Panchkula News: नगर निगम की जमीन पर लगे 50 सफेदा के पेड़े काटे, केस दर्ज

Thu, 15 May 2025 05:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 15 May 2025 05:39 PM IST
विज्ञापन
50 Safeda trees planted on Municipal Corporation land were cut, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पंचकूला। गांव बिल्ला में नाले की पटरी पर लगे करीब 50 सफेदा के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। यह पेड़ नगर निगम की जमीन पर लगे थे। पेड़ों की अवैध कटाई के खिलाफ निगम के उद्यान विभाग ने चंडीमंदिर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने जांच के बाद ठेकेदार काला खान, दारा खान और तरसेम उर्फ गुड्डू निवासी गांव बिल्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक नगर निगम के सहायक अभियंता (हॉर्टीकल्चर) अजय गौतम ने थाना चंडीमंदिर को पेड़ों की अवैध कटाई के बारे में शिकायत दी। शिकायत में बताया है कि कुछ लोग ए-वन ढाबे के पीछे नाले की पटरी पर सफेदा के दर्जनों पेड़ों की कटाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना पर जेई सुशील और जेई यशविंदर संधू ने मौके की जांच के लिए पहुंचे। इसके बाद दोनों ने नगर निगम की जमीन पर काटे गए 50 पेड़ों की पुष्टी की। शिकायत के आधार पर थाना चंडीमंदिर में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed