{"_id":"684dd5188387001a8c0c942b","slug":"50-mayors-from-13-states-will-share-their-views-on-various-development-schemes-on-one-platform-in-panchkula-today-panchkula-news-c-87-1-pan1001-123666-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 13 राज्यों के 50 महापौर आज पंचकूला में एक मंच पर विभिन्न विकास योजनाओं पर साझा करेंगे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 13 राज्यों के 50 महापौर आज पंचकूला में एक मंच पर विभिन्न विकास योजनाओं पर साझा करेंगे विचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। शहर में रविवार से दो दिवसीय अखिल भारतीय महापौर परिषद सम्मेलन होने जा रहा है। 15 और 16 जून को होने वाले सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें 13 राज्यों के 50 महापौर पंचकूला में एक मंच पर विभिन्न विकास योजनाओं पर विचार साझा करेंगे। सम्मेलन का आयोजन पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने किया है।
गोयल ने बताया कि अखिल भारतीय महापौर सम्मेलन में 50 मेयर भाग लेने आ रहे हैं। इसमें कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली से लोग पहुंच रहे हैं। 15 जून को हरियाणा के महापौरों की बैठक होगी, जिसमें हरियाणा के सभी 11 महापौर भाग लेंगे और इसमें विस्तृत चर्चा होगी। दोपहर के भोजन के बाद सभी महापौरों को चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने रॉक गार्डन आने का निमंत्रण दिया है। इन सभी को माता मनसा देवी मंदिर भी ले जाया जाएगा। 15 जून की रात को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय इन सभी महापौरों के साथ चौखी ढाणी में रात्रि भोजन करेंगे और चर्चा भी होगी।
यह रहेगा 16 जून का कार्यक्रम
-16 जून को सभी महापौर एक पेड़ मां के नाम लगाएंगे
-सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे
-कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा भी सम्मेलन में मौजूद रहेंगी
-मेयर देशभर के अलग-अलग शहरों में चल रही विकास परियोजनाओं के बारे में विचार रखेंगे
इन पर होगी चर्चा
शहरों को साफ-सुथरा रखने के लिए क्या-क्या तकनीक अपनाई जा रही
-लंच के बाद ओपन हाउस मीटिंग होगी, जिसमें कोई भी मेयर विचार रख सकता है
-प्रदेश स्तर पर मेयर के अधिकारों और जनहित में विकास कार्य करवाने में आने वाली बाधाओं पर चर्चा
-शहरों में बढ़ती आबादी और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा
-ग्रेटर नोएडा में परिषद के कार्यालय के निर्माण और मेयरों के प्रशिक्षण पर चर्चा होगी।
-शाम के समय मेयरों को काली माता मंदिर और पिंजौर गार्डन ले जाया जाएगा