फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   50 electric buses will run in the city from April, will provide relief from pollution

Panchkula News: अप्रैल से शहर में चलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, प्रदूषण से मिलेगी राहत

Tue, 30 Jan 2024 04:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
50 electric buses will run in the city from April, will provide relief from pollution
इनमें सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, एलईडी डिस्प्ले सिस्टम, व्हीलचेयर रैंप, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए रिजर्व सीट की सुविधा रहेगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर में अत्याधुनिक 50 इलेक्ट्रिक बसें अप्रैल से चलाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। चार्जिंग के लिए सेक्टर-5 बस स्टैंड के पीछे 11 केवी के दस पॉइंट बनाए जाएंगे। इसकी ड्राइंग तैयार कर ली गई है। शहर में चलाई जाने वाली इन वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों की लंबाई 12 मीटर होगी। एक बस की क्षमता 32 सीट की होगी। इसमें सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, एलईडी डिस्प्ले सिस्टम, महिलाओं के लिए पिंक सीट, व्हीलचेयर रैंप, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए रिजर्व सीट जैसी सभी जरूरी सुविधाएं होंगी।
पहले चरण में पानीपत और यमुनानगर में ई-चार्जिंग पॉइंट बनने के साथ इस सेवा को शुरू किया गया है। यह सिटी बस परियोजना यात्रियों को सुगम यात्रा के साथ ही प्रदूषण रहित पर्यावरण की दिशा में बड़ा कदम होगी। इलेक्ट्रिक बसें एक बार चार्ज होने पर 150 किलोमीटर तक चल सकेंगी। अभी सामान्य सिटी बस डीजल से चलती है। डीजल से चलने वाली बसों में एक दिन में करीब 30 से 35 लीटर डीजल खर्च होता है। इसकी कीमत ढाई से तीन हजार रुपये होती है। इलेक्ट्रिक बस को एक दिन में चार्ज करने पर 10 से 15 यूनिट बिजली खर्च होगी। यानी एक इलेक्ट्रिक बस को एक दिन चार्ज करने का खर्च 300 से 400 रुपये आएगा।
विज्ञापन


शहर का यह होगा रूट
सिटी बस सेवा ऑटो की तर्ज पर चलेगी। इसका किराया भी सामान्य होगा। लोगों को किराए के लिए ज्यादा झिकझिक भी नहीं करनी पड़ेगी। एक बार चार्ज होने के बाद इलेक्ट्रिक बसें करीब 115 किलोमीटर तक चल सकेंगी। इसमें शहरी क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड लाइट पाॅइंट से सेक्टर 7-18, सेक्टर 8-17, सेक्टर 9-16, सेक्टर 10-15, सेक्टर 11-14, सेक्टर 12-12ए, सेक्टर 11-10, सेक्टर 5-4, सेक्टर 5-2, सेक्टर 5-6, सेक्टर 7-8 की डिवाइडिंग रोड को बेल कॉरिडोर घोषित किया गया है। यहां नए डिजाइन के बस स्टॉप बनेंगे। निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड की भी मिलेगी सुविधा
मेट्रो की तर्ज पर विशेष वर्ग के लोगों के लिए पास की सुविधा मिलेगी। रोडवेज द्वारा नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड बनाए जाएंगे। यात्रा के दौरान यह कार्ड दिखाना होगा। इस कार्ड को रिचार्ज करवाने की सुविधा भी परिवहन विभाग द्वारा दी गई है। कुछ समय पहले हरियाणा रोडवेज विभाग में ई-टिकटिंग प्रक्रिया शुरू हुई है। इस प्रक्रिया के तहत एनसीएमसी कार्ड बनाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा।


पंचकूला जिले में भी जल्द 50 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए दस चार्जिंग पॉइंट तैयार किए जाएंगे। इसकी ड्राइंग तैयार कर ली गई है। प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू कर देंगे। - अशोक कौशिक, जीएम हरियाणा रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed