फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   5-month-old problem solved in Mahadev Colony, Surajpur; blocked drain opened

Panchkula News: महादेव कॉलोनी सूरजपुर में 5 महीने पुरानी समस्या का समाधान, बंद नाला खुला

Sun, 23 Nov 2025 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
5-month-old problem solved in Mahadev Colony, Surajpur; blocked drain opened
चंडीमंदिर। नप कालका–पिंजौर क्षेत्र के वार्ड-18 की महादेव कॉलोनी सूरजपुर में करीब 5 महीनों से चल रही सबसे बड़ी समस्या का आखिरकार समाधान हो गया। लंबे समय से बंद पड़े नाले और नालियों के कारण गंदा पानी सड़कों पर भर रहा था, जिससे महादेव कॉलोनी, गढ़वाल कॉलोनी सहित आसपास की कॉलोनियों के हजारों लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। बरसात के दिनों में यह समस्या और बढ़ जाती थी। डीएवी स्कूल के पास होने के कारण स्कूली बच्चों को भी रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की समस्या को समझते हुए इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से छापा था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई की। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद कालका–पिंजौर की टीम मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर–टैंकर मंगवाकर नाले और नालियों की सफाई करवाई गई और पांच महीने से रुका हुआ पानी निकालकर नाला खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed