{"_id":"61005ed58ebc3e587d73b58b","slug":"49-percent-took-the-first-dose-in-haryana-panchkula-news-pkl421569528","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 12 प्रतिशत लोग ही सुरक्षित, 49 फीसदी को लगी पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 12 प्रतिशत लोग ही सुरक्षित, 49 फीसदी को लगी पहली डोज
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्र से कम वैक्सीन मिलने के कारण हरियाणा टीकाकरण के लक्ष्य में पिछड़ रहा है। अब तक हरियाणा के पात्र 18 साल से अधिक आयु के 1 करोड़ 80 लाख लोगों में से मात्र 12 प्रतिशत लोगों को ही दोनों डोज लग पाई हैं। अभी तक हरियाणा के कुल 1 करोड़ 12 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो पाया है। इनमें से 89.23 लाख लोगों ने पहली और मात्र 22.80 लाख लोग ही दोनों डोज ले पाए हैं।
इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग जुलाई माह का लक्ष्य हासिल करने में भी पिछड़ रहा है। जुलाई माह में 25 लाख लोगों को टीके का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अभी तक 19.95 लाख लोगों को ही वैक्सीन लग पाई है। हालांकि, अभी माह खत्म होने में तीन दिन शेष हैं, ऐसे में शेष करीब 5 लाख लोगों का टीकाकरण तीन दिनों में मुश्किल है। क्योंकि दवा कम होने के कारण रोजाना डेढ़ लाख की बजाए 50 से 60 हजार लोगों का ही टीकाकरण हो पा रहा है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वे लगातार केंद्र को वैक्सीन की मांग कर रहे हैं, लेकिन दवा कम मिल रही है। जितनी दवा केंद्र से मिल रही है, उसी हिसाब से उसको जिलों में वितरित किया जा रहा है।
टीकाकरण में सबसे आगे युवा
अब तक के टीकाकरण अभियान में सबसे आगे युवा हैं, जबकि टीकाकरण में इनकी बार सबसे बाद में आई थी। अब तक 60 साल से अधिक आयु के 2862124, 45 से 60 आयु के 3193153 और 18 से 44 साल के 5149461 लोग टीका लगवा चुके हैं। मंगलवार को प्रदेशभर में 47466 ने पहली और 37641 लोगों ने कोरोनारोधी वैक्सीन की दूसरी डोज का इंजेक्शन लगवाया। पिछले एक सप्ताह से टीकाकरण का आंकड़ा एक लाख से नीचे आ रहा है।
विज्ञापन
गुरुग्राम सबसे अव्वल
अब तक टीकाकरण के मामले में गुरुग्राम सबसे अव्वल है। यहां पर 17.55 लाख लोग टीका लगवा चुके हैं। इसके बाद फरीदाबाद 11.23 लाख लोग इंजेक्शन लगवा चुके हैं। सबसे कम नूंह जिले में 1.43 लाख लोगों ने ही टीका लगवाया है। अन्य जिलों में 10 लाख से लेकर 3 लाख लोग टीकाकरण करा चुके हैं।