फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   48746 students from first to eighth will get books on time

पंचकूला: पहली से आठवीं तक 48746 विद्यार्थियों को मिलेगी समय पर किताबें

Sun, 19 Feb 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
48746 students from first to eighth will get books on time
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। इस बार हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी के अंतर्गत पहली से आठवीं तक के 48746 विद्यार्थियों को समय पर पुस्तक मिलेगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से प्लान बनाया गया है। शहर के स्कूलों में पहली से आठवीं तक की किताबें पुस्तकालय में पहुंच रही है। यह पुस्तकें पिछले साल की छात्र संख्या के आधार पर आएगी। इससे बच्चों को बिना किसी देरी के पुस्तक मिलेगी। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के अंतर्गत हर साल सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं के छात्रों को समग्र शिक्षा के तहत मुक्त पाठ्य पुस्तक प्रदान की जाती है। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से सभी विद्यालयों में पहली से आठवीं तक की पुस्तकें भेजनी आरंभ कर दी है। इसमें हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान सहित वैकल्पिक विषयों की किताबें भी छात्रों को समय पर उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में यह पुस्तक पंचकूला सहित नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम में आ रही है।
विज्ञापन

हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी के अंतर्गत पंचकूला जिले में 425 स्कूल हैं। इन सभी स्कूलों में पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों की संख्या 48746 है। इसमें बच्चों को देरी से किताबें मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस बार समय पर किताबें मिलने के बाद सिलेबस समय पर खत्म होगा।
विज्ञापन


शहर के सभी स्कूलों में समय पर किताबें भेजी जाएंगी। इसके लिए शिक्षा मंत्री की ओर से निर्देश दिए गए हैं। इस निर्देश का पालन किया जा रह है। शिक्षा विभाग की ओर से इस काम को बेहतरीन तरीके से किया जाएगा। - सतपाल कौशिक, डीईओ, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed