{"_id":"5e6919238ebc3eeb6634698c","slug":"4500-buses-will-be-paved-with-roadways-panchkula-news-pkl3692235106","type":"story","status":"publish","title_hn":"4500 बसों का किया जाएगा रोडवेज का बेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4500 बसों का किया जाएगा रोडवेज का बेड़ा
विज्ञापन
हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार हर हाल में प्रदेशवासियों को पर्याप्त परिवहन सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्घ है और जल्द ही राज्य परिवहन का बेड़ा बढ़ाकर 4500 बसों का किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य परिवहन के बेड़े में लगभग 3600 बसें हैं। वर्तमान सरकार बनने के बाद 150 मिनी बसें आई हैं जबकि 130 पिंक बसें महिलाओं के लिए चलाई जा रही हैं।
मंत्री ने कहा कि किलोमीटर स्कीम के तहत 510 बसों में से लगभग 80 प्रतिशत चल पड़ी हैं जबकि शेष 20 प्रतिशत बसें भी 31 मार्च, 2020 तक चलने लगेंगी। इसके अलावा, 18 वोल्वो बसें शीघ्र ही आने वाली हैं। इसी तरह, 867 बसों की खरीद की स्वीकृति दी जा चुकी है जो जून तक सड़कों पर आ जाएंगी।
मंत्री ने कहा कि किलोमीटर स्कीम पूरी तरह से प्रदेश के आम आदमी के हित में है और बेड़े में बसों की कमी को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी के हितों का ख्याल रखना सरकार का दायित्व है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी यूनियनों की मांग थी कि कर्मचारियों की छंटनी नहीं होनी चाहिए। सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया कि न तो किसी कर्मचारी की छंटनी की जाएगी और न ही बेड़े में बसों की संख्या कम की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने परिवहन विभाग में लगभग 5200 कर्मचारियों की भर्ती की है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है। यदि कर्मचारी संगठनों की कोई मांग है या उन्हें कोई समस्या है तो बताएं, उनकी बात सुनी जाएगी। केवल विरोध के नाम पर विरोध करना अच्छी बात नहीं है।