पंजाब में कोरोना से 45 की मौत, मरने वालों का आंकड़ा 1000 पार, 1320 नए पॉजिटिव मिले
पंजाब में कोरोना वायरस से पीड़ित 45 मरीजों ने शनिवार को दम तोड़ दिया। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या एक हजार का आंकड़ा पार करके 1036 तक पहुंच गई। इसी दौरान राज्य में 1320 नए केस भी सामने आए हैं, जिनके साथ सूबे में कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 40643 हो गई है। इस बीच, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को 409 मरीजों के स्वस्थ हो जाने पर उन्हें घर जाने की इजाजत दे दी गई।
राज्य के विभिन्न अस्पतालों में गंभीर रूप से बीमार 15305 मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में रखा गया है, जिनमें से 385 मरीजों की हालत चिंताजनक है। इनमें से 336 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 49 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को लुधियाना में 15, जालंधर में 8, संगरुर में 5, मोहाली में 3, अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब व फिरोजपुर में 2-2 और बठिंडा, मानसा, फरीदकोट, मोगा, नवांशहर, गुरदासपुर, रोपड़ व तरन तारन में 1-1 कोरोना मरीज की मौत हो गई।
24 घंटे में सामने आए 1320 नए कोरोना मामलों में से लुधियाना में सबसे ज्यादा 360 केस दर्ज हुए जबकि पटियाला में 177, मोहाली में 164, अमृतसर में 92, कपूरथला में 74, मुक्तसर में 68, संगरुर में 47, जालंधर में 46, पठानकोट में 42, होशियारपुर में 34, फतेहगढ़ साहिब में 30, रोपड़ में 29, तरनतारन में 27, गुरदासपुर में 26, मोगा व फरीदकोट में 25-25, मानसा में 19, नवांशहर में 13, फाजिल्का में 10, बरनाला में 6, बठिंडा व फिरोजपुर में 3-3 नए केसों की पुष्टि हुई है।
इनमें 336 केस पहले से पाजिटिव आए मरीजों के करीबी संपर्क वाले लोगों के हैं जबकि 661 केस कोरोना के बिल्कुल नए केस सामने आए हैं। इस बीच, जिन 409 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई, उनमें बरनाला के 67, होशियारपुर के 64, अमृतसर के 46, रोपड़ के 45, तरन तारन के 32, मानसा के 29, मोहाली के 26, संगरुर के 20, नवांशहर के 17, मुक्तसर के 16, फाजिल्का के 13, पठानकोट के 10, फिरोजपुर व फतेहगढ़ साहिब के 9-9, मोगा के 6 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या 24302 हो गई है।