फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नटवर लाल को न्यायिक हिरासत में भेजा

नटवर लाल को न्यायिक हिरासत में भेजा

Tue, 07 May 2019 01:23 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
नटवर लाल को न्यायिक हिरासत में भेजा
पंचकूला। छह शादी रचाने वाले नटवर लाल मनोज गुप्ता को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि पुलिस मामले में रिकवरी नहीं कर पाई है। आरोपी को जिला अदालत ने दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। धर्मशाला से प्रोडक्शन वारंट पर नटवर लाल मनोज गुप्ता को लाया गया था। हरियाणा, पजांब और हिमाचल के कई जिलों में पांच वर्षों से सक्रिय नटवरलाल मनोज गुप्ता जोकि एक महीना पहले पुलिस को चकमा देकर जालंधर से फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कई लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। उन पैसों की रिकवरी के लिए और फर्जी दस्तावेज बरामद करने के लिए आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले भी रिमांड के दौरान आरोपी से उन्हें कई नामों के आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंकों के फर्जी चेक बरामद किए गए थे। इसके ऊपर धोखाधड़ी कर ठगी के 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। शोरूम को बंधन बैंक के लिए लीज पर लेने के नाम पर एक लाख बीस हजार रुपये की ठगी मनोज गुप्ता की ओर से राजपुरा निवासी रजत सैनी से की गई थी। बंधन बैंक के फर्जी दस्तावेज रिकवर करने के लिए पुलिस की टीम उसे जालंधर लेकर गई थी। इसके बाद वह चकमा देकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed