{"_id":"5c59eeadbdec22739604503e","slug":"41549397677-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीज मनी के रूप में वसूला 2 करोड़ 50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीज मनी के रूप में वसूला 2 करोड़ 50 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीज मनी के रूप में निगम ने वसूले ढाई करोड़
शोकाज नोटिस जारी होने के बाद मेसर्स लोक प्रिया बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड ने पैसा कराया जमा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन का निजाम बदलते ही आवासीय और व्यावसायिक संपत्ति के डिफाल्टरों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। नगर निगम की टैक्स ब्रांच ने मेसर्स लोक प्रिया बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड से लीज मनी के रूप में 2 करोड़ 50 लाख रुपये वसूले हैं। साल 2018 में लीज मनी जमा नहीं होने के चलते एमसी की ओर से कंपनी को शोकाज नोटिस भेजा गया था। सूत्रों की मानें तो पहले कंपनी प्रबंधन ने लीज मनी जमा करने में आनाकानी की थी, लेकिन नोटिस मिलने के बाद होटल की ओर से लीज मनी जमा करा दी गई है।
वर्ष 2006 में निगम ने खुली नीलामी में सेक्टर 35 में तीन एकड़ जमीन एक होटल के लिए मेसर्स लोक प्रिया बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड को 101 करोड़ रुपये में लीज पर आवंटित की थी। कंपनी को 2.5 करोड़ रुपये की वार्षिक लीज मनी निगम को देनी थी, जो उसने अदा नहीं की थी।
नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त का कहना था कि लीज राशि अदा करने के लिए कंपनी को पर्याप्त समय दिया गया। कंपनी द्वारा समय से लीज मनी जमा नहीं करने पर शोकाज नोटिस जारी किया था। इसके बाद अब होटल की ओर से लीज मनी जमा करा दी गई है।
विज्ञापन
साल 2012 से चल रहा है मामला
वर्ष 2012 के बाद से कंपनी के खिलाफ मामला चल रहा है। कंपनी इससे बचने के लिए कानूनी दावपेच तलाश करती रही पर राशि अदा नहीं की। इसके बाद निगम से अंतिम नोटिस मिलने के बाद कंपनी के प्रतिनिधि 24 अक्टूबर को निगम की संपत्ति शाखा के अधिकारियों से मिले व उन्हें तुरंत बकाया राशि जमा कराने को कहा गया था।