{"_id":"5c4626c8bdec22297827a2cc","slug":"41548101320-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप के उम्मीदवार ने चुनावी आगाज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप के उम्मीदवार ने चुनावी आगाज किया
विज्ञापन
आप के उम्मीदवार धवन ने किया चुनावी आगाज
सेक्टर-22 की मार्केट में ट्रेड यूनियन ने किया स्वागत, बांटे लड्डू
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार हरमोहन धवन ने सोमवार को चुनावी आगाज कर दिया। वह सेक्टर-22 की मार्केट में पहुंचे जहां ट्रेड यूनियन ने धवन का स्वागत किया और लड्डू बांटे। धवन ने कहा कि जब जनता ने मौका दिया तो उन्होंने जनता को बहुत कुछ दिया। मेडिकल कालेज बनवाया, जो हजारों लोगों को नया जीवन दे रहा है। यदि जनता उन्हें दोबारा से मौका देती है तो दिल्ली के तर्ज पर शिक्षा और स्वास्थ्य पर बहुत काम किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि दोनों पार्टियों के नुमाइंदों ने शहरवासियों को सिर्फ ठगा है। चाहे कांग्रेस के बंसल हों या बीजेपी की किरण खेर। इस दौरान वार्ड नंबर तीन के भाजपा नेता अरुण गोयल (गोगा) अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। मौके पर पार्टी प्रवक्ता योगेश सोनी ने दावा किया कि अगले कुछ दिन में कई और भाजपा व कांग्रेस के पदाधिकारी आप में शामिल होंगे।