{"_id":"5bef2721bdec2269b059d926","slug":"41542399777-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक रंग में रंगा पीयूका प्रोटेस्ट, नेता योगेंद्र यादव पहुंचे ,निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक रंग में रंगा पीयूका प्रोटेस्ट, नेता योगेंद्र यादव पहुंचे ,निकाली रैली
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित:::
पीयू पहुंचे राजनेता योगेंद्र यादव, निकाली रैली
राजनीतिक रंग में रंगा पंजाब यूनिवर्सिटी का डे-नाइट प्रोटेस्ट
चंडीगढ़ किसी कार्यक्रम में आए थे योगेंद्र, स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष कनुप्रिया ने मिलकर बताई थी विरोध की बात
योगेंद्र ने बढ़ाया छात्राओं का हौसला, कहा-अपने हक के लिए लड़ते रहो, हम तुम्हारे साथ
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। 24 घंटे गर्ल्स हॉस्टल खुलवाने की मांग को लेकर चल रहा डे-नाइट प्रोटेस्ट 17वें दिन राजनीतिक रंग में रंगने लगा। स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजनेता योगेंद्र यादव प्रोटेस्ट में पहुंच गए। छात्राओं का हौसला बढ़ाया साथ ही कैंपस में रैली निकाली। उन्होंने कहा कि छात्राएं प्रोटेस्ट जारी रखें। उनकी संस्था उनके साथ है।
शुक्र वार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए योगेंद्र यादव यहां आए थे। उसी कार्यक्रम में स्टूडेंट काउंसिल की अध्यक्ष कनुप्रिया पहुंची थीं। वहां उनसे मुलाकात की और चल रहे प्रोेटेस्ट के बारे में बताया। वहीं पर बात पक्की हुई कि वे रात के प्रोेटेस्ट में शामिल होंगे। स्टूडेंट ने हॉस्टल नंबर-3 के बाहर प्रोटेस्ट किया था। ठीक 9 बजते ही नेता योगेंद्र यादव की गाड़ी गेट नंबर-3 पर रुकी। वहीं से छात्राओं ने उनका स्वागत किया। उसके बाद योगेंद्र ने छात्राओं को कहा कि पीयू की यह पहल सारे देश में अलग संदेश देगी। छात्राओं को आजादी होनी चाहिए, तभी वे ऊंची उड़ान भर पाएंगी। पीयू में तानाशाही नहीं चलने दी जाएगी। इसके खिलाफ छात्राओें ने जो कदम उठाया है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि प्र्रोटेस्ट जारी रखें इसको वे पूरा समर्थन करेंगे। देश भर से यह मुहिम जुड़ेगी। उसके बाद नारेबाजी करते हुए छात्र-छात्राओं के साथ योगेेंद्र यादव ने कैंपस में मार्च निकाला। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची पर तब तक योगेंद्र यादव चले गए थे। सूत्रों का कहना है कि यह प्रोटेस्ट अब और बड़ा होगा। देश भर के कई और नेता विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आएंगे।