फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   महिलाओं को हेलमेट पहनने के लिए किया जागरूक

महिलाओं को हेलमेट पहनने के लिए किया जागरूक

Tue, 17 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को हेलमेट पहनने के लिए किया जागरूक
महिलाओं को हेलमेट पहनने के लिए किया जागरूक
विज्ञापन

नारी जागृति मंच की पिंक ब्रिगेड ने चलाई मुहिम
दो सौ महिलाओं को मुफ्त में बांटे हेलमेट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नारी जागृति मंच की ओर से महिलाओं को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया। नारी जागृति मंच की पिंक ब्रिगेड ने सोमवार को सेक्टर-40/41 लाइट प्वाइंट पर जागरूकता मुहिम चलाई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने उन महिलाओं को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया जो स्कूटर तो चला रही थीं, लेकिन उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। जिन लड़कियों और महिलाओं ने हेलमेट नहीं पहना था उन्हें पिंक ब्रिगेड ने हेलमेट भी पहनाया। इस दौरान करीब 200 महिलाओं को मुफ्त में हेलमेट बांटे गए। यह मुहिम नारी जागृति मंच चंडीगढ़ की अध्यक्ष नीना तिवारी ने नेतृत्व में चलाई गई।
इस अवसर पर मंच की अन्य पदाधिकारियों में रंजु ग्रोवर, प्रेम लत्ता, पाल शर्मा, सुदर्शन शर्मा, सुमन ठक्कर सहित अन्य महिलाएं उपस्थित हुईं। मंच की सदस्यों ने महिलाओं को हेलमेट न पहने पर जान का खतरा व हेलमेट से सिर की सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक्सीडेंट किसी भी तरह से हो सकता है और एक्सीडेंट में सबसे ज्यादा आंकड़े सिर में चोट वाले सामने आए हैं। इनमें ज्यादातर मामले महिलाओं के हैं। इस दौरान मंच द्वारा पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से भी महिलाओं को जागरूक किया गया तथा हेलमेट पहन कर वाहन चलाने की विशेषताओं पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस अवसर पर नारी जागृति मंच की अध्यक्षा नीना तिवारी ने बताया कि वे महिलाओं के हेलमेट को पहनने के हक में हैं। जीवन अनमोल है, इसकी रक्षा करना महिलाओं का अपना अधिकार है। महिलाओं की जान की कीमत भी उतनी ही जरूरी है जितना की पुरुषों की। उन्होंने शहर की महिलाओं से हेलमेट अपनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed