फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   41336 classes of schools made smart, admissions increased

स्कूलों की 41336 कक्षाएं हुईं स्मार्ट, दाखिले बढ़े

Tue, 04 May 2021 01:58 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
41336 classes of schools made smart, admissions increased
चंडीगढ़। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब उनके स्कूलों की 41336 कक्षाएं स्मार्ट हो गई हैं। इसका सीधा असर स्कूलों के दाखिलों पर भी पड़ा है। 2020-21 के नए शिक्षण सत्र में पिछले के मुकाबले 15 प्रतिशत नए विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। अब तक शिक्षा विभाग राज्य के 13000 स्कूलों का कायाकल्प कर चुका है।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि अब तक 12,976 स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में बदल दिया गया है। शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला ने यह प्रोजेक्ट लागू करने के लिए सितंबर 2019 में स्मार्ट स्कूल नीति लागू की थी, जिसका मुख्य उद्देश्य स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार करना और शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाना था। इस मुहिम के अधीन दो साल से भी कम समय में तकरीबन 13 हजार स्कूलों में 41336 कक्षाओं को स्मार्ट बनाया जा चुका है।
विज्ञापन

प्रवक्ता के अनुसार स्मार्ट स्कूलों को अमल में लाने के लिए गांवों की पंचायतों, विभिन्न नेताओं, भाईचारों, दानी सज्जनों, स्कूल प्रबंधन समितियों, प्रवासी भारतीयों और स्कूलों स्टाफ द्वारा बहुमूल्य योगदान दिया गया है। स्कूलों के कमरों, खेल मैदानों, शिक्षा पार्कों, साइंस लैबोरेटरियों और पखानों की स्थिति में सुधार लाया गया है। ये स्मार्ट स्कूल आम स्कूलों की अपेक्षा पूरी तरह अलग हैं। स्मार्ट स्कूल प्रौद्योगिकी आधारित सीखने वाली संस्थाएं हैं, जो कि विद्यार्थियों के समूचे विकास के अलावा समाज आधारित सूचना और ज्ञान के लिए बच्चों को तैयार करती हैं। प्रत्येक स्मार्ट स्कूल के विद्यार्थी-अध्यापक अनुपात के अनुसार हर सेक्शन के लिए अलग क्लास रूम है। ये काफी खुले, हवादार और हरे, सफेद बोर्डों वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed