फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   41 plots will be auctioned in three sectors on March 10

Panchkula News: तीन सेक्टरों में 10 मार्च को होगी 41 प्लॉटों की नीलामी

Tue, 07 Mar 2023 08:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:22 AM IST
विज्ञापन
41 plots will be auctioned in three sectors on March 10
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण 10 मार्च को 41 प्लॉटों की ई-नीलामी करेगा। इसमें शामिल होने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। नौ मार्च तक इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। ये 41 प्लॉट शहर के तीन अलग-अलग सेक्टरों में हैं। इसमें सेक्टर-11 का एक, 21 के 28 और 28 के 12 प्लाटों को शामिल किया गया है। अगर कोई शहर के सेक्टर-11, 21 या 28 में मकान बनाना चाहता है तो उनके लिए मौका है। इन सेक्टरों में इच्छुक लोग प्लॉट खरीदकर मकान बना सकते हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-11 में केवल एक प्लॉट
सेक्टर-11 का केवल एक ही प्लॉट ऑनलाइन नीलामी में शामिल किया गया है। प्लॉट नंबर 1475 है। यह दो मरले का है। इसका आरक्षित मूल्य 5180600 रुपये रखा गया है। इसकी नीलामी आईडी 924 रहेगी।
विज्ञापन


सेक्टर-21 में हैं चार, छह और आठ मरले के प्लॉट
सेक्टर-21 के 28 प्लॉटों को नीलामी में शामिल किया गया है। इनमें चार मरले के सात प्लॉट शामिल हैं। इसकी आरक्षित मूल्य 7879200 रुपये रखी गई है। छह मरले के 14 प्लॉट शामिल किए गए हैं। इनकी आरक्षित मूल्य 12020500 रुपये रखी गई है। आठ मरले के सात प्लॉटों को भी इस ई-ऑक्शन में शामिल किया गया है। इनकी आरक्षित मूल्य 14182500 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-28 में छह और आठ मरले के ही प्लॉट
सेक्टर-28 के जिन प्लॉटों को ई-ऑक्शन में शामिल किया गया है, उसमें छह मरले से कम का कोई प्लॉट नहीं है। कुल 12 प्लॉटों को शामिल किया गया है। इसमें छह मरले के पांच और आठ मरले के सात प्लॉट शामिल किए गए हैं। छह मरले के प्लॉट की आरक्षित मूल्य 10803600 रुपये रखी गई है। वहीं आठ मरले के प्लॉटों की आरक्षित मूल्य 14544500 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed