{"_id":"60ba4eeb8ebc3e8c0c38fbb2","slug":"4-districts-dc-are-junior-batch-basis-sp-panchkula-news-pkl4155826115","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जिलों के डीसी बैच आधार पर एसपी से जूनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जिलों के डीसी बैच आधार पर एसपी से जूनियर
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के चार जिलों के डीसी बैच आधार पर अपने जिले के एसपी से जूनियर हैं। तीनों के डीसी और एसपी का बैच वर्ष एक समान है। प्रशासनिक व कानूनी जानकारों के अनुसार डीसी को एसपी से वरिष्ठ होना चाहिए। चूंकि, समय-समय पर डीसी को विभिन्न आदेशों, निर्देशों की अनुपालन सुनिश्चित करवाना होता है।
पंजाब - हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने ताजा प्रशासनिक फेरबदल के बाद विश्लेषण करते हुए बताया कि हिसार जिला में डीसी 2012 बैच की आईएएस डॉ. प्रियंका सोनी हैं, जबकि एसपी पद पर 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी बलवान सिंह राणा तैनात हैं। बलवान को डीआईजी रैंक में पदोन्नत किया जा चुका है, लेकिन उन्हें नई तैनाती नहीं दी गई है। रोहतक में डीसी 2012 बैच के आईएएस मनोज कुमार-1 हैं, जबकि जिले के एसपी 2009 बैच के आईपीएस राहुल शर्मा हैं। अंबाला के डीसी 2014 बैच के आईएएस विक्रम लगाए गए हैं, जबकि एसपी पद पर 2008 बैच के आईपीएस हामिद अख्तर तैनात हैं। सोनीपत में 2012 बैच के आईपीएस जश्नदीप सिंह रंधावा एसपी हैं, जबकि नए नियुक्त डीसी 2014 बैच के ललित कुमार हैं।
हेमंत ने बताया कि झज्जर के नए तैनात डीसी 2010 बैच के श्याम लाल पुनिया हैं, जबकि एसपी भी 2010 बैच के ही आईपीएस राजेश दुग्गल हैं। रेवाड़ी जिले में 2011 बैच के यशेंद्र सिंह डीसी हैं, जबकि 2011 बैच के ही आईपीएस अभिषेक जोरवाल एसपी हैं। करनाल में 2013 बैच के आईएएस निशांत कुमार यादव डीसी हैं, जबकि 2013 बैच के आईपीएस गंगा राम पुनिया एसपी हैं। अन्य जिलों में डीसी ही बैच आधार पर एसपी से वरिष्ठ हैं। हेमंत ने कहा कि प्रदेश सरकार को इसका संज्ञान लेकर बैच आधार में वरिष्ठ आईएएस को ही डीसी लगाना चाहिए।