फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   3.91 lakh cheated in the name of removing obscene videos from social media

Panchkula News: सोशल मीडिया से अश्लील वीडियो हटाने के नाम पर ठगे 3.91 लाख

Sat, 15 Jul 2023 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
3.91 lakh cheated in the name of removing obscene videos from social media
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। एक व्यक्ति को लड़की द्वारा व्हाट्स एप पर अश्लील वीडियो कॉल कर 3.91 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का ऑफिसर बताकर व्यक्ति को डराया। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो को हटाने के नाम पर उससे रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-27 निवासी व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया कि 7 अप्रैल की शाम 4 बजे उसे व्हाट्स एप एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आई। वीडियो कॉल में एक लड़की आपत्तिजनक स्थिति में थी। शिकायतकर्ता ने तुरंत कॉल काट दी। उसके बाद उन्हें दोबारा से वीडियो कॉल किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। कुछ दिन बाद उन्हें एक नंबर से फोन आया और फोन करने वाले व्यक्ति ने उन्हें अपने आप को दिल्ली क्राइम ब्रांच से बताया और कहा कि आपकी एक वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में आप लड़की के साथ वीडियो कॉल करके गलत हरकतें कर रहे हो। यह वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रही। आपने वीडियो को डिलीट करवानी है तो में आपको यूट्यूबर का नंबर दे रहा हूं बात कर लो।
विज्ञापन

जानें कैसे पूरा मामला

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह डर गया। उसने दिए नंबर पर बात की तो आरोपी ने खुद को यूट्यूबर बताया और कहा कि आपकी एक गलत वीडियो यूट्यूबर पर अपलोड हो रही है। अगर आपने वीडियो को डिलीट करवाना है तो आपको 17980 रुपये देने होंगे। शिकायतकर्ता ने कहे अनुसार गूगल पे के माध्यम से 17980 रुपये भेज दिए। उसके कुछ समय बाद दोबारा से आरोपी का फोन आया और कहा कि आपकी वीडियो व्हाट्स एप, फेसबुक, ट्विटर पर भी अपलोड हो रही इनको भी आपने रुकवाना है तो 35960 रुपये और देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने 35960 रुपये गूगल पे कर दिए। इसके बाद आरोपी ने दोबारा से फोन किया और कहा कि आपको 1 लाख रुपये और देने होंगे ताकि आपकी वीडियो हर जगह से डिलीट कर सकें। शिकायतकर्ता ने बैंक के माध्यम से 1 लाख रुपये और दे दिए। इस तरह शिकायतकर्ता को वीडियो वायरल होने का डर दिखाकर उनसे कुल 391940 रुपये ठग लिए। इसके बाद उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने साइबर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed