फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   38 new corona patients appeared, 159 people are isolated at home, two patients are admitted in hospital

कोरोना के 38 नए मरीज सामने आए, 159 लोग घरों में ही हैं आइसोलेट, दो मरीज अस्पताल में हैं भर्ती

Sat, 09 Jul 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
38 new corona patients appeared, 159 people are isolated at home, two patients are admitted in hospital
पंचकूला। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 38 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 32 मरीज हैं, जबकि छह लोग बाहरी जिलों और राज्यों के हैं। जिले में 159 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं। दो मरीज अस्पताल में भर्ती है। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 157 मरीज अपने घरों पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, जबकि सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में दो मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुक्रवार को 500 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट शनिवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 45393 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 44819 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 415 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 636254 लोगों के सैंपल जांचे हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का लोग पालन करें।
विज्ञापन

अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed