फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   3792 people get vaccinated in 37 centers in Panchkula, crowds more than private centers in government centers

पंचकूला में 37 केंद्रों में 3792 लोगों ने लगवाया टीका, सरकारी केंद्रों में निजी केंद्रों से ज्यादा रही भीड़

Tue, 13 Apr 2021 01:40 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
3792 people get vaccinated in 37 centers in Panchkula, crowds more than private centers in government centers
वैक्सीन लगवाती महिला। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। जिले में सोमवार को 3792 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई। इसमें साठ वर्ष से ज्यादा के 1634 वरिष्ठ नागरिकों को टीका लगाया गया। इसके अलावा 45-59 वर्ष से ज्यादा के 1755 लोगों, 102 स्वास्थ्य कर्मचारियों और 301 फ्रंटलाइन वर्करों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

सोमवार को टीकाकरण के लिए पंचकूला में 37 केंद्र बनाए गए। इसमें 28 सरकारी जबकि नौ निजी अस्पतालों में टीका लगाया गया। इन केंद्रों में 45 वर्ष से ज्यादा के साथ ही काफी ज्यादा संख्या में वरिष्ठ नागरिक भी पहुंचे थे। टीकाकरण के लिए जिले के सरकारी केंद्रों में निजी केंद्रों से ज्यादा भीड़ रही। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि प्रयास है कि जल्द से जल्द कोविशील्ड लगाने का लक्ष्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक पंचकूला में 96270 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई है। इसमें 60 वर्ष से ज्यादा के 44372 वरिष्ठ नागरिकों ने टीका लगवाया। 45-59 आयु वर्ग के 27890 लोगों को कोविशील्ड के टीके लगाए गए। इसमें से हेल्थ वर्करों को 10061 जबकि फ्रंटलाइन वर्करों को 13947 कोविशील्ड लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed