{"_id":"661306b2415aec5e120aea25","slug":"3758-lakh-cheated-on-the-pretext-of-profit-in-share-market-panchkula-news-c-71-1-mli1004-113440-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 37.58 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 37.58 लाख ठगे
विज्ञापन
मोहाली। व्हाट्सएप ग्रुप में आए एक मैसेज पर क्लिक करने के बाद शेयर मार्केट में अच्छे मुनाफे का झांसा देकर युवक से 37.58 लाख रुपये ठग लिए। ऑनलाइन ठगों ने सेक्टर-32ए चंडीगढ़ के रहने वाले सुमित शर्मा को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। सोहाना पुलिस ने इस मामले में सुमित शर्मा के बयान पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 व 120बी व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
सुमित शर्मा ने एसएसपी मोहाली को शिकायत में कहा कि वह सेक्टर-86 में अपने दफ्तर में बैठा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों की ओर से चलाए जा रहे व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर अच्छा मुनाफा कमाने का ऑफर आया। उसने उस मैसेज पर क्लिक किया तो उसे कई प्लान दिखाई दिए। उसने 20 दिसंबर 2023 से 24 जनवरी 2024 तक ठगों के अलग-अलग बैंक खातों में 37 लाख 58 हजार 500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इतना भुगतान करने के बाद न तो उसके पैसे डबल हुए और न दी गई रकम वापस मिली। अब उन नंबरों ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया है। इस मामले की जांच साइबर सेल टीम ने की। जांच के बाद अब सुमित शर्मा के बयान पर अज्ञात पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।