फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   3.64 lakh rupees were withdrawn from the account on the pretext of getting loan information.

Panchkula News: लोन की जानकारी लेने के बहाने खाते से निकाल लिए 3.64 लाख रुपये

Mon, 04 Nov 2024 03:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
3.64 lakh rupees were withdrawn from the account on the pretext of getting loan information.
पंचकूला। लोन की जानकारी लेने के बहाने खाते से 3,64,234 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मनबीर सिंह निवासी सेक्टर-25 ने बताया कि वह अपने पिता के साथ मिलकर प्रॉपर्टी का काम करता है। 19 अक्तूबर की शाम 5 बजे किसी अनजान ने उसके मोबाइल नंबर पर फोन किया। उसने पूछा कि क्या आरबीएल क्रेडिट कार्ड से कोई लोन लिया है। इंकार करने के बाद उसने कहा कि गलती से बैंक की तरफ से आपको कॉल लग गई है।
विज्ञापन

साइबर ठग ने कहा कि इसे सिस्टम से खत्म करने के लिए कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होंगीं। मनबीर सिंह साइबर ठग के झांसे में आ गया। उन्होंने आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड की डिटेल दी। इसके बाद साइबर ठग ने मनबीर सिंह को आरबीएल मोबाइल बैकिंग का लिंक भेजा। उन्होंने इस पर क्लिक किया। इसके बाद ठग ने व्हाट्सएप कॉल से आरबीएल क्रेडिट कार्ड की डिटेल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उनके एचडीएफसी बैंक की भी डिटेल ले ली। इसके बाद मनबीर सिंह के खाते से सात ट्रांजेक्शन में 3,64,234 रुपये निकाल लिए। उन्हें इसकी जानकारी एचडीएफसी बैंक खाते के मैसेज के माध्यम से मिली। उन्होंने साइबर पोर्टल और साइबर पुलिस को मामले की शिकायत दी। साइबर थाना प्रभारी मुनीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

बैंक से रुपये ट्रांसफर होने के बाद मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाई गईं हैं। इस मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस उन खातों की डिटेल खंगाल रही है, जिनके खाते में रुपये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed