फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   360 air conditioner not supplied after taking payment of 61.68 lakh

61.68 लाख की पेमेंट लेने के बाद नहीं की 360 एयर कंडीशनर की आपूर्ति

Mon, 14 Feb 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
360 air conditioner not supplied after taking payment of 61.68 lakh
पंचकूला। 61.68 लाख की पेमेंट लेने के बाद 360 एयर कंडीशनर की डिलीवरी नहीं देने के आरोप में सेक्टर-20 पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंगी लाल चौधरी निवासी महानंद सोसाइटी आजाद रोड विले पारले मुंबई के रूप में हुई है। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी से पैसे की रिकवरी के लिए पुलिस की तरफ से लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को मुंबई से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

19 जुलाई 2019 को जीबी इंटरनेशनल कंपनी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 पंचकूला के मालिक ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी एयर कंडीशनर बेचने की कंपनी है। इसके अलावा उनके पास टेलीविजन और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों की फर्म है। शिकायतकर्ता विभिन्न डीलरों के साथ स्टॉक की खरीद करता है। शिकायतकर्ता ने अरिहंत इलेक्ट्रॉनिक्स, अग्रवाल मार्केट, विलेपार्ट ईस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र से 1.5 टन के 360 एयर कंडीशनर खरीदने के लिए संपर्क किया। बातचीत में मंगी लाल चौधरी से आर्डर स्वीकार कर लिया। इसके बाद अरिहंत इलेक्ट्रानिक्स की तरफ से एडवांस पेमेंट की मांग की गई। इस पर शिकायतकर्ता ने उनके खाते में 61.68 लाख रुपये दो बार में भेज दिए। वर्ष 2019 से सामान भेजने के लिए कई बार मेल और मोबाइल फोन के माध्यम से शिकायतकर्ता ने आग्रह किया। इसके बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया और मेल का जवाब नहीं दिया। इस पर उन्होंने केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी से पैसे की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed