{"_id":"6850760070389ca7220676f6","slug":"3420-lakhs-cheated-in-the-name-of-sending-abroad-panchkula-news-c-70-1-spkl1012-103514-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: विदेश भेजने के नाम पर 34.20 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: विदेश भेजने के नाम पर 34.20 लाख ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर। जिला पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर कथित तौर पर 34 लाख 20 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में तीन मामले दर्ज कर चार आरोपियों को नामजद किया है।
ढोलवाहा निवासी सुरिंदर सिंह व सुरजीत सिंह ने थाना हरियाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे विश्वजीत व सुरजीत सिंह को विदेश भेजने के नाम पर ट्रैवल एजेंट राहुल डडवाल निवासी उसमान शहीद व विकास कुमार मुकेरियां ने उनके साथ कथित तौर पर 25 लाख रुपये की ठगी की है। वहीं, सैला खुर्द निवासी नवी मुहम्मद ने थाना माहिलपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भारती गिल निवासी ऋषि नगर जालंधर ने विदेश भेजने के नाम पर कथित तौर पर उनके साथ तीन लाख 50 हजार रुपये की ठगी की है। उधर, टांडा पुलिस ने जोड़ा निवासी हरविंदर सिंह की शिकायत पर जालंधर बाईपास लुधियाना निवासी हेमंत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप लगाया कि हेमंत ने विदेश भेजने के नाम पर उनके साथ कथित तौर पर 5 लाख 70 हजार रुपये की ठगी की है।