फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   34 new commercial mining sites to start soon

Panchkula News: 34 नई वाणिज्यिक खनन साइटें जल्दी होंगी शुरू

Tue, 06 Jun 2023 10:01 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 10:01 PM IST
विज्ञापन
34 new commercial mining sites to start soon
लोगों की सुविधा के लिए पंजाब सरकार ने लिया फैसला
विज्ञापन

सार्वजनिक साइटों के बराबर रहेंगे दाम, बाहरी लेबर ले जाने पर नहीं होगी रोक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राज्य के लोगों को सस्ते दामों पर रेत और बजरी मुहैया करवाने के लिए जल्द ही 34 वाणिज्यिक खनन साइटें शुरू की जाएंगी। इसके लिए सरकार ने तैयारी पूरी कर ली है। नई साइटों पर भी सार्वजनिक साइटों की तरह 5.50 रुपये प्रति क्यूबिक फीट रेट वसूला जाएगा।
खनन एवं भूतत्व मंत्री मीत हेयर ने कहा कि नई साइटों के चालू होने से लोगों को उनके घरों के पास रेत बजरी खरीदने में आसानी होगी। सरकार का लक्ष्य राज्य में 100 कामर्शियल खनन साइटों को चालू करने का लक्ष्य है। 102 लाख मीट्रिक टन की क्षमता वाली लगभग 22 खनन साइटों की कार्य प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। 21 लाख मीट्रिक टन की क्षमता वाली 12 खनन साइटों की नीलामी प्रक्रिया के अधीन है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी है कि सार्वजनिक साइटों को निष्पक्ष तरीके से चलाया जाए। अगर कोई व्यक्ति बाहर से अपनी लेबर लेकर आता है तो उसे रोका नहीं जाना चहिए। अगर कोई ऐसा करता है तो उस पर कार्रवाई होगी। आगामी मानसून के मौसम को ध्यान में रखते हुए, सभी डीएमओ को निर्देशित किया गया कि वे आम जनता को रेत की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि खनन स्थलों को चिह्नित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed