{"_id":"642b338ee496b5231208bf77","slug":"327-lakh-cheated-in-the-name-of-selling-tractor-and-opening-closed-bank-account-pkl-office-news-c-16-1-105293-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ट्रैक्टर बेचने और बंद बैंक खाता खोलने के नाम पर 3.27 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ट्रैक्टर बेचने और बंद बैंक खाता खोलने के नाम पर 3.27 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
दो अलग-अलग मामलों की शिकायत मिलने पर साइबर पुलिस ने जांच शुरू की संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। ऑनलाइन ठगी के दो मामलों में आरोपियों ने 3.27 लाख रुपये की चपत लगाई है। पहले मामले में ऑनलाइन ट्रैक्टर बेचने का झांसा देकर 1.71 लाख रुपये ठगे गए हैं, जबकि दूसरे मामले में बैंक का बंद खाता खाेलने के नाम पर 1.56 लाख रुपये ठगे हैं। सेक्टर-12 साइबर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, माणक्या गांव निवासी ओमींद्र ने पुलिस को बताया कि फेसबुक आईडी पर उन्होंने एक फौजी की स्वराज ट्रैक्टर बेचने की पोस्ट देखी। कॉल करने पर व्यक्ति ने खुद को फौजी बताकर अपनी फोटो और आई कार्ड विश्वास में लेने के लिए उसके पास भेजा। इसके बाद 1.71 लाख रुपये में ट्रैक्टर का सौदा हो गया। शर्त के अनुसार 1.30 लाख रुपये शिकायतकर्ता ने आरोपी के बताए बैंक खाते में ऑनलाइन जमा करवा दिया। 14 नवंबर को शिकायतकर्ता के मोबाइल पर कॉल आई। इसमें उसने स्वयं को ड्राइवर बताकर ट्रैक्टर डिलीवर करने की बात कही। इससे पहले 41 हजार रुपये जमा करवाने को कहा। शिकायतकर्ता ने कहे अनुसार उक्त व्यक्ति के बैंक खाते में 41 हजार रुपये जमा करवा दिए। कुछ दिन बाद तक ट्रैक्टर डिलीवर नहीं हुआ। 16 नवंबर को शिकायतकर्ता के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने सीबीआई ऑफिसर बनकर ट्रैक्टर के पैसे शिवचरण से लेने की बात कही। साथ ही उक्त फर्जी सीबीआई ऑफिसर ने कहा कि वह पांच हजार रुपये उसके खाते में जमा करवा दे तो उसके सारे पैसे वह वापस कर देगा। इसके बाद शिकायतकर्ता को शक हुआ। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में दी।
बैंक खाता ब्लॉक करने का झांसा देकर 1.56 लाख ठगे
दूसरा मामला बैंक खाता ब्लॉक करने के नाम पर 1.56 लाख रुपये ठगने का है। सेक्टर 15 निवासी विकास मेंहदीरत्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 नवंबर की शाम 5 बजे उनके मोबाइल पर मैसेज आया। इसमें उनका बैंक खाता ब्लॉक करने की जानकारी थी। साथ ही बैंक खाता खोलने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक कर पूरी जानकारी भरने को कहा गया था। शिकायतकर्ता ने लिंक पर क्लिक उसमें पूरी जानकारी भर दी। जानकारी भरते ही उनके मोबाइल पर 1.56 लाख रुपये बैंक खाता से निकलने का मैसेज आया। उसके तुरंत बाद किसी अज्ञात नंबर से कॉल आई और उसने शिकायतकर्ता से उनका ओटीपी बताने को कहा। ओटीपी मैसेज 1.65 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन के लिए था। शिकायतकर्ता को शक हुआ और उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी बैंक में दी। इसके बाद उन्होंने तुरंत अपना बैंक खाता ब्लॉक करवा दिया। उसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई।