फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नमक का संतु लित प्रयोग करें

नमक का संतु लित प्रयोग करें

Fri, 15 Mar 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
नमक का संतु लित प्रयोग करें
तेजी से बढ़ रहा बीपी, नमक का संतुलित प्रयोग करें : डॉ. संजय
विज्ञापन


- पीयू में चंडीगढ़ साइंस कांग्रेस व चेसकॉन-2019 का दूसरा दिन

फोटो--
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ को डायबिटिक माना जाता है। दिल्ली में भी मधुमेह रोग पनप रहा है। किडनी की बीमारी उत्तरोतर बढ़ रही है जो चिंता की बात है। उच्च रक्तचाप तेजी से बढ़ रहा है। इसके लिए जरूरी है कि नमक का संतुलन हो। साथ ही स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन 45 मिनट तक व्यायाम करें। यह बात पीजीआईएमईआर के एंडोक्रिनोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार ने पीयू में आयोजित चंडीगढ़ साइंस कांग्रेस व चेसकॉन-2019 के दूसरे दिन कही।
इस अवसर पर उन्होंने किडनी और गुर्दे के रोगों के बारे में जानकारी देते हुए दुनियाभर में पनप रहे इस रोगों के आंकड़ों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कार्डियोवास्कुलर का हवाला देते हुए कहा कि 1990 में इन रोगों से मृत्युदर का आंकड़ा 37.9 फीसदी था जो 2016 में बढ़कर 61.8 फीसदी तक पहुंच गया। उन्होंने सांस की बीमारी और कैंसर पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक देवेंद्र दलाई ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


बॉक्स
200 से अधिक विद्यार्थियों ने वैज्ञानिकों के समक्ष दी प्रस्तुति
दिन में देशभर से आए 200 से अधिक वैज्ञानिकों के समक्ष पीयू के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दीं। पोस्टर प्रतियोगिताएं हुईं। साइंस को पोस्टर में दर्शाया गया। इसमें भूगर्भ विज्ञान, मानव संरचना विज्ञान, फॉरेंसिक साइंस में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताए हुईं। इस दौरान प्रो. प्रभजोत मल्ही ने कई जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों को पोर्नोग्राफी की लत लग रही है। इस पर ध्यान देना होगा। उन्होंने रिश्तों, दोस्ती में दूसरों की इज्जत करना सिखाया। भूगोल विभाग में डॉ. अशर मिंस ने जलवायु परिवर्तन के बारे में बताया। नवीन शोधों के बारे में जानकारी दी। इंजीनियरिंग व प्रबंधन विज्ञान में पोस्टर प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ। प्रो. सुनील सिंह, प्रो. राम कृष्ण चल्ला, डॉ. सीमा कपूर, डॉ. मोनिका अग्रवाल, डॉ. अजय मित्तल ने भी विचार रखे। मैथ विभाग में डॉ. सुभाष चंद्र ने गणितीय मॉडल के बारे में जानकारी दी। डीन रिसर्च प्रो. आरके सिंगला ने भी विचार रखे। फार्मास्युटिकल विभाग में कई राज्यों केविद्यार्थी पहुंचे। उन्होंने 90 पोस्टरों की प्रस्तुतियां दीं। इसमें उदयवीर प्रथम, ध्रुवी द्वितीय रहीं। जितेंद्र ने भी अच्छी प्रस्तुति दी। इन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed