फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को आज मेयर करेंगे सम्मानित

पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को आज मेयर करेंगे सम्मानित

Sun, 09 Sep 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को आज मेयर करेंगे सम्मानित
चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को आज मेयर करेेंगे पुरस्कृत
विज्ञापन

सबहेड
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुई थी आजादी के रंग अमर उजाला के संग ‘जश्न-ए-आजादी’ चित्रकला प्रतियोगिता

सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट्स गैलरी के ऑडिटोरियम में अपराह्न तीन बजे शुरू होगा पुरस्कार वितरण समारोह

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आजादी के रंग अमर उजाला के संग ‘जश्न-ए-आजादी’ चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को रविवार को पुरस्कृत किया जाएगा। चंडीगढ़ के मेयर देवेश मोदगिल ट्राइसिटी के विजेता स्टूडेंट्स को पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। पुरस्कार वितरण समारोह सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट्स गैलरी के ऑडिटोरियम में अपराह्न तीन बजे से शुरू होगा। इस दौरान हर कैटेगरी में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों के साथ सांत्वना पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उन जजों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने हजारों पेंटिंग्स में से सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग चुनी।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी के रंग अमर उजाला के संग ‘जश्न-ए-आजादी’ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें ट्राइसिटी के स्टूडेंट्स को आजादी का संदेश देते हुए अपनी पेंटिंग भेजनी थी। इसमें उन विद्यार्थियों की पेंटिंग चुनी जानी थी, जिन्होंने रंगों और यूनिक आइडिया से आजादी का सबसे सटीक संदेश दिया था। प्रतियोगिता को सरल और सुगम बनाने के लिए तीन कैटेगरी में बनाई गई थी। पहली कैटेगरी एक से पांचवीं कक्षा तक, दूसरी कैटेगरी छठी से आठवीं कक्षा तक जबकि तीसरी कैटेगरी नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों की थी। तीनों कैटेगरी में पूरे ट्राइसिटी के हजारों विद्यार्थियों ने अपनी पेंटिंग भेजी थी। इनमें से सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग का चुनाव जजों के एक विशेष पैनल ने किया था।
विज्ञापन


फर्स्ट कैटेगरी के विजेता (एक से कक्षा पांच तक)
फर्स्ट प्राइज दिव्यांश कक्षा पांच मानव मंगल स्कूल, पंचकूला सेक्टर-11
सेकेंड प्राइज मानवी कक्षा पांच न्यू इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पंचकूला सेक्टर-15
थर्ड प्राइज मेधा गुप्ता कक्षा पांच भवन विद्यालय जूनियर स्कूल

फर्स्ट कैटेगरी के सांत्वना पुरस्कार
अमृता कौर (पांचवीं), कॉर्मल कान्वेंट स्कूल, तनु (पांचवीं), गवर्नमेंट मॉडल हाईस्कूल सेक्टर-32डी चंडीगढ़, अमोल गुप्ता (चौथी), केबीडीएवी सेक्टर-7 चंडीगढ़, वनिका खन्ना (पांचवीं), सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंडीगढ़ सेक्टर -26, कुलजोत कौर (तीसरी), इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन पंचकूला, निवेता (तीसरी), अंकुर स्कूल सेक्टर-14 चंडीगढ़, मिष्ठी गर्ग सेक्टर-23डी चंडीगढ़, कार्तिक (पांचवीं), शारदा सर्वहितकारी स्कूल मॉडल सीनियर सेेकेंडरी स्कूल, मानव सिवाच (पांचवीं), टेंडर हार्ट स्कूल सेक्टर-33बी चंडीगढ़, अनवी सिंगला (पांचवीं), द गुरुकूल स्कूल सेक्टर 20 पंचकूला, भव्या गोयल (पांचवीं), वधवा नगर बलटाना जीरकपुर, मुस्कान (चौथी), न्यू इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्यन सैनी (पांचवीं), सेक्टर-23डी चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------

सेकेंड कैटेगरी के विजेता (छठी से आठवीं कक्षा तक)
फर्स्ट प्राइज कर्ण कक्षा आठ गवर्नमेंट मॉडल हाईस्कूल सेक्टर-32डी चंडीगढ़
सेकेंड प्राइज नमिशा बंसल कक्षा सात डीसी मांटेसरी स्मार्ट स्कूल मनीमाजरा
थर्ड प्राइज रितिषा सिन्हा कक्षा छह माउंट कॉर्मल स्कूल सेक्टर-47बी चंडीगढ़

सेकेंड कैटेगरी के सांत्वना पुरस्कार
सुकेना मेहंदी काजमी (आठवीं), कॉर्मल कान्वेंट स्कूल, स्नेहा कुमारी (सातवीं), गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-8बी चंडीगढ़, पायल नेगी (आठवीं), गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल माडर्न कांप्लेक्स मनीमाजरा, खुशमिता (आठवीं), कॉर्मल कान्वेंट स्कूल, जीना मरियम जार्ज (आठवीं), माउंट कॉर्मल स्कूल सेक्टर-47-बी चंडीगढ़, अनिरुद्ध (छठवीं), न्यू इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिंजौर, निधि (सातवीं), गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-8बी, मुदिता (आठवीं), न्यू इंडिया सेकेंडरी स्कूल पिंजौर, मंदीप कुमार (आठवीं), शारदा सर्वहितकारी स्कूल माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुनंदा (आठवीं), न्यू इंडिया सेकेंडरी स्कूल पिंजौर, प्रतीक जीत सिंह संधू (सातवीं), सेंट स्टीफंस, उषा किरण (आठवीं), माउंट कार्मल स्कूल सेक्टर-47बी चंडीगढ़, मून भोगल, चंडीगढ़, खुशी (आठवीं), गवर्नमेंट माडल हाई स्कूल मनीमाजरा, अनुज (आठवीं), गर्वमेंट मॉडल हाईस्कूल मनीमाजरा, अभिषेक (आठवीं), गवर्नमेंट माडल हाई स्कूल मनीमाजरा, अंजलि (छठवीं), न्यू इंडिया सीनियर स्कूल सेक्टर-15 पंचकूला, शिवानी (आठवीं), जवाहर नवोदय विद्यालय सेक्टर-25 चंडीगढ़, नेहा कुमारी (आठवीं), न्यू इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15 पंचकूला, सौरभ (आठवीं), गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-32डी चंडीगढ़।


तीसरी कैटेगरी (नौवीं से बारहवीं कक्षा तक)
फर्स्ट प्राइज जिंसा एलिजाबेथ जार्ज कक्षा 12 माउंट कॉर्मल कान्वेंट स्कूल सेक्टर -47बी
सेकेंड प्राइज हरप्रीत कौर न्यू इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंचकूला सेक्टर-15
थर्ड प्राइज हर्षिता मखीजा दसवीं द गुरुकूल सेक्टर-20 पंचकूला

तीसरी कैटेगरी के सांत्वना पुरस्कार
अंजलि (11वीं) जवाहर नवोदय विद्यालय सेक्टर -25 चंडीगढ़, शिवा कुमार (नौवीं), न्यू इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15, चारुष्का (दसवीं), न्यू इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हिमानिका ठाकुर (दसवीं) न्यू इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिंजौर, प्रीति (12वीं), दीप्ति (11वीं), शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंडीगढ़, विनीश कुमार (दसवीं), जवाहर नवोदय विद्यालय चंडीगढ़, आयुष कुमार (नौवीं), गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10 चंडीगढ़, दीक्षित शर्मा (12वीं), गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-27सी, कृष्ण कुमार (नौवीं), गवर्नमेंट मॉडल हाईस्कूल सेक्टर-32डी चंडीगढ़, पूजा, हाउस नंबर 144बी हेम विहार फेज-1 बलटाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed